Bigg Boss 16 Grand Finale: क्या बिग बॉस फिनाले होस्ट नहीं करेंगे सलमान ? पढ़िए लेटेस्ट खबर

Bigg Boss 16 Grand Finale

Bigg Boss 16 Grand Finale

Bigg Boss 16 Grand Finale: छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) आए दिन चर्चा का केंद्र बना रहता है। हर हफ्ते शो से किसी न किसी घमासान की खबर आती रहती है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी क्रेज बना रहता है। हालांकि इस बार शो से जुड़ी एक बहुत अहम खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गये है। दरअसल, यह खबर शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) को लेकर है। कहा जा रहा है कि इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में भाईजान दिखाई नहीं देंगे।

 

क्या शो छोड़ रहे है सलमान?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट इस शो से खत्म होने वाला है, जिसके कारण सलमान को ये शो फिनाले से पहले ही छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि शो में सलमान की मौजूदगी कितनी अहम है ये हम सब जानते है। फैंस ही नहीं खुद बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी वीकेंड का वार में सलमान को देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इस खबर के आने के बाद फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं खबरें यह भी हैं कि सलमान को रिप्लेस करने के लिए शो के मेकर्स ने एक स्टार को अप्रोच भी कर लिया है।

 

कौन करेगा सलमान को रिप्लेस!

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 जनवरी 2023 को सलमान खान का बिग बॉस के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। हालांकि इस खबर पर अबतक सलमान की तरफ से किसी प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं आई है। इसी के साथ कहा जा रहा है कि बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में सलमान को बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर रिप्लेस वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करण इसे पहले बिग बॉस ओटीटी होस्ट कर चुके हैं। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि सलमान फरवरी 2023 से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं। अब ऐसे में क्या सच है क्या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस बीच सलमान के शो छोड़ने की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका जरूर लगा है।

 

Exit mobile version