अफरीदी बोले- बाबर को बेहतर कप्तान बनाएंगे, दानिश कनेरिया ने उड़ाया मजाक

Danish Kaneria BLOG

पाकिस्तान क्रिकेट बड़े बदलावों से गुजर रहा है। चार दिन के भीतर पाकिस्तान क्रिकेट में दो बड़े बदलाव देखने को मिले। सबसे पहले रमीज रज़ा को बर्खास्त करके नजम सेठी को नया चेयरमैन बनाया गया। उसके बाद शाहिद अफरीदी को चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी कड़ी में ये उम्मीद भी जतायी जा रही है कि पाकिस्तान टीम के कप्तान को भी बदला जा सकता है।

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 0-3 से हारना पड़ा था। तब से ही काफी घमासान मचा हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पुरुष टीम का अंतरिम चीफ सेलेक्टर चुने जाने के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। अफरीदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर कइयों ने उन्हें बधाई दी है तो वहीं उनके साथी स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने उनकी आलोचना की है।

Chief selector 😂😂😂 pic.twitter.com/cdKokzJCyR

— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) December 25, 2022

पाकिस्तानी टीम में धार्मिक भेदभाव

अफरीदी को पुरुष टीम का अंतरिम चीफ सेलेक्टर चुने जाने के बाद दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें दानिश ने अफरीदी की बॉल टैम्परिंग की तस्वीर शेयर कर विरोध जताया साथ ही इस फैसले की आलोचना की। दानिश ने लिखा- ‘’चीफ सेलेक्टर” और साथ में उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की। बता दें अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2010 में बॉल टैम्परिंग की थी, जिसके बाद उन पर 2 साल का बैन लगाया गया था।

ये पहली दफा नहीं है जब दानिष और अफरीदी के बीच आरोप प्रत्यारोप चला हो। इससे पहले भी कनेरिया अक्सर पाकिस्तानी टीम में धार्मिक भेदभाव को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। उन्होंने शाहिद अफरीदी पर भी धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं कई बार कनेरिया ने तंज कसते हुए उनका करियर ज्यादा नहीं चल पाने के पीछे अफरीदी को दोषी ठहराया।

बाबर को अच्छा कप्तान बनाएंगे- अफरीदी

हाल ही में शाहिद अफरीदी ने बाबर के कप्तानी को लेकर एक बयान दिया था। शाहीद ने कहा था कि बाबर आजम एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और वह कप्तान के रूप में उनका समर्थन करते हैं। उनका काम बाबर को बेहतर कप्तान बनाना है और बेहतर प्रदर्शन करने में बाबर की मदद करेंगे।

Shahid Afridi : “We will try to make Babar Azam a good captain.” pic.twitter.com/O1gMHN0eXN

— Thakur (@hassam_sajjad) December 25, 2022

 

Exit mobile version