फिर बढ़ेगी BBC की मुश्किलें? विदेशी फंडिंग मामले में अब ED ने कसा शिकंजा, जानें मामला

bbc ed

न्यूज ब्रॉडकास्टर बीबीसी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, अब प्रवर्तन निदेशालय यानी (ED) ने बीबीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि कंपनी पर फॉरेंन एक्सचेंज उल्लंघन का आरोप लगा है। बुधवार को ईडी ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ FEMA के तहत कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन का मामला दर्ज किया।

IT ने किया था सर्वे

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2023 में आयकर विभाग ने नई दिल्ली, मुंबई में बीबीसी के परिसरों में सर्वे किया था। जांच एजेंसी ने इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी के आरोपों में ये कार्रवाई की थी। इनकम टैक्स के इस एक्शन के बाद ईडी ने BBC के खिलाफ जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार कि ईडी ने बीबीसी के कई दस्तावेजों की जांच की है। इतना ही नहीं संस्थान से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: आतंक पर NIA की चोट! जम्मू-कश्मीर में पुलवामा सहित कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर तीन दिन तक छापे मारे थे। ये छापेमारी बीबीसी की गुजरात दंगों को लेकर आई डॉक्यूमेंटी के बाद हुई थी, जिसकी वजह से इसको लेकर बवाल भी मचा था। ऐसे में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा था।

गौरतलब है कि बीबीसी की एक विवादित डॉक्यूमेंट्री आई थी, जो 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित थी। डॉक्यूमेंट्री के जरिए बीबीसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने का आरोप लगा, जिसकी वजह से इसको लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। केंद्र सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपगेंडा बताया और इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी।

Exit mobile version