Bigg Boss 17: आयशा सिंह करेंगी ‘बिग बॉस 17 में एंट्री’! एक्ट्रेस ने किया शो को लेकर किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के साथ शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान शो के रिलीज डेट का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। हालांकि अभी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ जरा हैं जो गुम हैं कि किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस आयशा सिंह का हैं। आयशा ने हाल ही में अपने बिग बॉस के घर में जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी हैं।

क्या ‘Bigg Boss 17’ में नजर आएंगी आयशा?

आपको बता दें कि एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान आयशा ने कहा, ‘मुझे बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन अभी में ये शो नहीं कर रही हूं। क्योंकि फिलहाल में अपनी एक्टिंग स्किल्स और करियर पर फोकस करना चाहती हूं।’ बता दें कि आयशा  को शो गुम हैं किसी के प्यार में से फेम मिला था। इस शो में वो सई के रोल में थीं।

ये भी पढ़े: Dharmendra : जब हेमा मालिनी के प्यार के लिए धर्मेद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा की शादी, हुआ था बड़ा हंगामा

सई का किरदार एक सशक्त महिला का था, जो हमेशा सच का साथ देती है। सई और विराट की जोड़ी ने फैंस खूब सारा प्यार दिया था। विराट का रोल शो में नील भट्ट ने निभाया था। अब नील और आयशा दोनों ने ही शो छोड़ दिया है। दरअसल, शो में 20 साल का लीप आ गया है। लीप के बाद नई कास्ट ने शो ज्वॉइन कर लिया है।

बीबी हाउस में नजर आएंगे ये सदस्य

गौरतलब है कि अभी तक शो में आने वाले सदस्यों की कोई भी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबरें हैं कि इस के सीजन में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शो में हिस्सा ले सकते हैं। इनके अलावा मुनव्वर फारुख, शीजान कान, अरमान मलिक, ईशा मालवीय और मिस्टर फैजू के आने की भी खबरें हैं।

Exit mobile version