राजस्थान : पत्नी की बेवफाई ने ली 7 की जान, जांच में जुटी पुलिस

rajasthan mass suicide

राजस्थान के जालौर के सांचौर थाना क्षेत्र से बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां नर्मदा नदी से एक ही परिवार के सात लोगों के शवों को बरामद किया गया है। सात लोगों की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। ग्रामीणों के साथ-साथ इस घटना ने पुलिस प्रशासन को भी हिला कर रख दिया है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सांचौर पुलिस व उपखंड अधिकारी को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को नहर से बाहर निकला। इस घटना में हैरान कर देने वाली बात ये है कि सभी शव एक दूसरे से बंधे हुए थे।

5 बच्चों संग नहर में कूदे दंपत्ति

पुलिस ने इस मास सुसाइड की जानकारी देते हुए बताया कि, वारदात 1 मार्च 2023 की है। वारदात के दिन मृतक शंकर और उसकी पत्नी बादली के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दंपत्ति की 5 संतानें थीं। जिसमें तीन बेटियां और दो बेटे थे। दोनों पति-पत्नी बच्चों के साथ सिद्धेश्वर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में शंकर और उसकी पत्नी बादली नर्मदा नदी की नहर के पास रुके और बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि, एक बच्चे को छोड़कर सभी के शव चुन्नी से बंधे हुए थे। पुलिस ने सातों शवों को कब्जे में ले लिया है। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मृतक पत्नी का लव अफेयर

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला बादली के अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ गैर संबंध थे। जिस कारण शंकर को अपनी पत्नी पर शक हो गया था और दोनो के बीच कई समय से इस कारण विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि बादली का मोबाइल फोन नहर के किनारे से बरामद हुआ है। जांच के बाद पता चला की शक से भरे शंकर ने एक दिन बादली के फोन में रिकॉर्डिंग चालू कर दी थी। जिसे सुनने के बाद शंकर का शक यकीन में बदल गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया की सामाजिक स्तर पर समझाइश करनी पड़ी। इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। और एक दिन दंपत्ति ने सभी सदस्यों के साथ नहर में कूदकर जान देने की ठान ली।

Exit mobile version