पत्नी ने रचाया पति के दोस्त से प्रेम प्रसंग, लव ट्रांएगल में हुआ डबल मर्डर

crime

crime

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के गेट नंबर दो से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक युवक ने अपने बचपन के दोस्त और अपनी पत्नी के लव अफेयर से नाराज होकर दोनों की बेरहमी से हत्या कर डाली। घटना को 30 दिसंबर की रात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने अपनी पत्नी और दोस्त पर धारदार हथियार से हमला किया था। जिसके बाद दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने बताया की जानकारी मिलते ही पीड़ितों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

ये सनसनीखेज मामला दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके का है। यहां एक युवक ने अपने बचपन के दोस्त की पत्नी से प्रेम प्रसंग के बाद उससे शादी कर ली। जिस पर नाराज होकर शख्स ने दोनों की हत्या कर दि। वारदात को 30 दिसंबर की रात सफदरजंग अस्पताल के गेट नंबर दो पर अंजाम दिया गया। आरोपी पति ने अपने दोस्त और अपनी पूर्व पत्नी पर धारदार हथियारों से कई वार किए। दोनों पीड़ितों के चेहरे और शरीर पर कई जख्म थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।  वहीं चश्मदीदों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों को फौरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुड़ गई है। वहीं एक मृतक की पहचान सागर नाम से की गई है। सफदरजंग थाना पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर के आरोपी गंधर्व उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया।

 

मंदिर में की थी शादी

पुलिस की जांच में पता चला है की मृतक महिला ने आरोपी सन्नी से करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के ही एक मंदिर में शादी की थी। दोनों नोएडा के एक अस्पताल में काम करते थे। इसी बीच सन्नी के बचपन के दोस्त सागर के संपर्क में आकर महिला और उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिससे नाराज़ होकर सन्नी ने वारदात को अंजाम दिया। सन्नी ने पूछताछ में बताया की वह अपनी पत्नी से बेपनाह प्यार करता था और उससे मिले धोखों को वह सह नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Exit mobile version