भारत में इस जगह क्यों आते है सबसे ज्यादा भूकंप, जानिए क्या है वजह

Himachaleartquake blog image

Earthquake : दुनिया में कई जगह भूकंप आते रहते है, जिससे कई लोगों की जान भी जाती है। धरती की सतह पर, भूकंप अपने आप को भूमि को हिलाकर प्रकट करता है। भूकंप के झटके कभी-कभी भूस्खलन और ज्वालामुखी जैसी कई गतिविधियों का भी कारण बन जाते है, जिससे लोगों की बसी-बसाई जिंदगी उजड़ जाती है। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्‍यादा भूकंप इं‍डो‍नेशिया में आते हैं। इसके अलावा जावा और सुमात्रा में भी बहुत ज्यादा भूकंप आते है। भारत में सबसे ज्‍यादा भूकंप हिमालय पर्वत और इसके आसपास के इलाके में आते हैं।

इस वजह से हिमालय में आते है भूकंप

हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, लगभग चार करोड़ साल पहले भारतीय उपमहाद्वीप, यूरेशियाई प्लेट से टकराया था, जिसके बाद हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ था। उसी के बाद से हर वर्ष ये एक सेंटीमीटर ऊपर ऊंचा उठ रहा है, जिसमें हलचल आने की वजह से इस इलाके में अक्‍सर भूकंप आते रहते हैं। इसके अलावा हिमालय के नीचे लगभग 300 मीटर की गहराई में काली मिट्टी के रूप में प्रागैतिहासिक झील के अवशेष हैं, जिसकी वजह से भी यहां ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप आते रहते है। बता दें कि नेपाल भी इसी जोन में आता है। हिमालय के अलावा कश्मीर, उत्तराखंड, सिक्किम और उत्तर-पश्चिमी राज्य में भी भूकंप आते रहते हैं।

हर जगह अलग-अलग होता है भूकंप का खतरा

पिछले कुछ दशकों से भारत में भी कई जगह पर भूकंप के झटके आते रहते है। बता दें कि देश में भूकंप का खतरा हर जगह अलग-अलग होता है, जिसके खतरे के हिसाब से कई जोन भी बांटे गए है। खतरे के लिहाज से सबसे खतरनाक इलाका गुजरात का कच्छ, उत्तरांचल का एक हिस्सा और पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्य शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और उड़ीसा के इलाकों में भूकंप का खतरा न के बराबर हैं।

Exit mobile version