क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस, जानिए क्या है इस बार की थीम

World AIDS Day 2022

World AIDS Day 2022

World AIDS Day 2022 : पिछले 40 सालों से दुनिया एड्स (AIDS) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। विश्व में अब तक इस जटिल संक्रमण का इलाज संभव नहीं है। हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day 2022) मनाया जाता हैं। आज के दिन लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ इससे निजात पाने के उपाय के बारे में भी बताया जाता हैं।

जानिए क्या है एचआईवी संक्रमण

एड्स नामक बीमारी, एक खास तरह के वायरस से फैलती हैं जिसे एचआईवी (HIV Virus) कहा जाता हैं। एचआईवी को ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस के नाम से भी जाना जाता हैं। एचआईवी, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है। इससे ये इतना कमजोर हो जाता है कि किसी भी बीमरियों से लड़ने की क्षमता मनुष्य के शरीर में खत्म हो जाती है। इस बीच अगर व्यक्ति को कोई अन्य बीमारी हो जाए तो उसकी जान भी जा सकती हैं।

एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम के बहुत छोटे रूप को अंग्रेजी में एड्स (AIDS) कहा जाता हैं। शरीर में ये विकार किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा एचआईवी के संक्रमण से आता है। इससे कुछ ही समय में इंसान की प्रतिरोधक क्षमता खत्म होती हैं।

क्या है इस वर्ष की थीम

दुनिया की सरकारें, संयुक्त राष्ट्र की संस्थाएं और सामाजिक संस्थाएं पिछले 34 सालों से मिलकर इस दिन (World AIDS Day 2022) को मनाती हैं। दुनियाभर में इस दिन एचआईवी से संबंधित खास थीम पर अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष- ‘पुटिंग अवरसेल्व्स टू टेस्ट: अचीविंग ईक्वेलिटी टू एंड एचआईवी’ की थीम रखी गई हैं। इस थीम का मतलब है- ‘स्वयं को परखें: एचआईवी खत्म करने के लिए समानता हासिल करें’।

इस साल की थीम का क्या है मकसद

विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day 2022) पर दुनिया भर के लोगों को वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक और चुनौतीपूर्ण विषय को जोड़ा गया हैं। इस बार की थीम का मकसद है, वैश्विक रूप से लोगों को एक करना, जिससे एचआईवी परीक्षण, रोकथाम, और उपचार की असमानताओं को खत्म किया जा सके।

Exit mobile version