क्यों मनाया जाता है International Universal Health Coverage Day, जानिए इस वर्ष की थीम

International Universal Health Coverage Day 2022

International Universal Health Coverage Day 2022

International Universal Health Coverage Day 2022 : दुनियाभर में हर वर्ष 12 दिसंबर को इंटरनेशनल यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे मनाया जाता हैं। अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस का मुख्य उद्देश्य है, समूचे विश्व में हर व्यक्ति को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य के लाभ प्रदान करना। इस दिवस (International Universal Health Coverage Day 2022) का लक्ष्य है, सभी देशों में मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों को स्थापित करना और स्वास्थ्य कवरेज के प्रति लोगों को जागरूक करना।

यूएचसी का महत्त्व

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभी सदस्यों ने हाल ही में हुई बैठक में वर्ष 2030 तक इंटरनेशनल यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे (International Universal Health Coverage Day 2022) की कवरेज करने पर सहमती दर्ज की हैं। इसकी मदद से गरीबी से बाहर निकलने, परिवारों और समुदायों की भलाई को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य संकटों से बचाने और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जानकारी मिलती हैं।

जानिए क्या है वर्ष 2022 की थीम

इंटरनेशनल यूनिवर्स हेल्थ कवरेज डे (यूएचसी) की इस वर्ष 2022 की थीम है, बिल्ड द वर्ल्ड वी वांट: ए हेल्दी फ्यूचर फॉर ऑल (Build The World We Want: A Healthy Future For All)। इस थीम के माध्यम से संदेश दिया गया है कि, विश्व के सभी लोगों के भविष्य के निर्माण के लिए स्वास्थ और स्वास्थ्य कवरेज की भूमिका और महत्व को रेखांकित करना। बता दें कि इस साल की थीम को सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सेवा की आपूर्ति को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है।

Exit mobile version