Noida Sectors : यूपी के इस हाईटेक शहर में क्यों लोगों को लगता है ’13’ का डर? जानिए कारण

Noida Sectors

Noida Sectors : नोएडा, जिसे उत्तर प्रदेश का एक हाईटेक शहर माना जाता हैं। जहां लोग दूर-दराज से अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। जहां नई टेक्नोलॉजी की हर एक सुविधा मौजूद है, लेकिन इस शहर का एक ऐसा भी रहस्य है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। दरअसल, यूपी के हाईटेक शहर नोएडा में कुल 163 सेक्टर शामिल हैं, जिन्हें सेक्टर 1 से सेक्टर 168 तक गिना जाता है। हालांकि, इसमें अभी भी सेक्टर 13, 103, 109, 114 और 111 मौजूद नहीं हैं। यहां 12 के बाद सीधा सेक्टर 14 आता है, लेकिन इसका क्या कारण है? आज हम आपको इसी  के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें- Doraemon-Chhota Bheem Voice : डोरेमॉन से लेकर छोटा भीम को एक ही लड़की देती है आवाज, जानिए कौन हैं वो?

जानिए क्या है कारण?

आपको बता दें कि नोएडा (Noida Sectors) में सेक्टर 13 को सोच-समझकर शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, लोग 13 नंबर को अशुभ मानते हैं। इस सेक्टर या इस नंबर के फ्लोर पर रहने से भी कतराते हैं। इसी वजह से शहर को बसाते समय इस बात का ध्यान रखा गया था और इंफ्रास्ट्रक्चर में इस सेक्टर को शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में भी सेक्टर-13 को नहीं बनाया गया है। इन दोनों शहरों की कई बिल्डिंग्स में फ्लोर नंबर 13 भी नहीं है। यहां की कई इमारतों में फ्लोर नंबर-12 के बाद सीधे 14 नंबर फ्लोर है। अब आप इसे अंधविश्वास कहें या फिर कुछ और, लेकिन ज्यादातर लोगों की सोच ये ही है।

13 नंबर को क्यों माना जाता है अशुभ ?

आपको बता दें कि 13 नंबर (Noida Sectors) को लोग ज्यादा पसंद नहीं करते है। कई लोग तो इस नंबर से जुड़ी चीजें भी घर में रखना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, इसका अब तक कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं मिला है, लेकिन हिंदू धर्म में भी इस नंबर को अच्छा नहीं मानते हैं। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक, 13 नंबर दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। इसके अलावा 13 अंक राहु का होता है, जिसे बुरा ग्रह माना जाता हैं।

हिंदू धर्म के अलावा ईसाई धर्म में भी अंक 13 को अशुभ माना जाता हैं। दरअसल, कहा जाता है कि एक बार ईसा मसीह (Jesus Christ) के साथ एक व्यक्ति ने रात्रि भोज के समय धोखा किया था। जिस व्यक्ति ने उनके साथ धोखा किया था, उस समय वह 13 नंबर की कुर्सी पर बैठा था। तभी से इस अंक को लोग अनलकी मानते हैं।

यह भी पढ़ें- Coronavirus Update : नोएडा में बढ़ा कोरोना का कहर, जारी हुई नई गाइडलाइन

Exit mobile version