कौन कहता है पेड़ पर नहीं उगता पैसा, यूके के इस पेड़ को देखिए

money tree

money tree

कई बार हमने मजाक में कहा की पैसे क्या पेड़ पर उगते है? तो यह बात सबको बड़ी बचकानी लगती है। लेकिन क्या जानते है दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी है जो इस कहावत को गलत साबित कर सकता है। तो चलिए हम आज आपको ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे है जिस पर सच में पैसे लगे हुए है।

money tree

दरअसल यह अनोखा पेड़ यूके में स्कॉटिश हाइलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट में स्थित है। इस पेड़ में हजारों की तादात में सिक्कों की भरमार लगी हुई है। यह पेड़ करीब 1700 साल पूराना है। माना जाता है की इस पेड़ पर भगवान का वास है, तो वहीं कुछ लोगो का कहना है कि इस पेड़ पर भूतों ने अपना राज जामया हुआ है। लेकिन हम आपको बता दे की, इस पेड़ पर पैसे उगाते नहीं है बल्कि लोग दूर दराज से यहां क्रिसमस के मौके पर आके पेड़ पर सिक्के लगाते है। यही इस पेड़ की ख़ास बात यह है कि इस पर सिर्फ ब्रिटेन के ही नहीं बल्कि दुनियाभर के अलग-अलग देशों के सिक्के भी लगे हुए है।

money tree

टूरिस्ट स्पॉट बन गया है ये पेड़

वेल्स के पोर्टमैरियन नामक इस गाँव में स्थित पेड़ एक टूरिस्ट स्पॉट बन गया है, जहाँ लोग इस पेड़ पर सिक्के लगते है और इतने लगा चुके है कि अब इस पेड पर जगह कम पड़ने लगी है। इस पेड पर अलग-अलग धारणाओं और मान्यताओं के कारण लोग इसपर ये सिक्के लगाते है।

money tree

इस कारण से लगाए जाते है सिक्के

लोग यहां क्रिसमस के मौके पर आते है ओर गिफ्ट और सिक्को को पेड़ पर लगाते है। दरअसल, मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की करता है। इसलिए पेड़ में सिक्के लगाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इस पेड़ से जुड़ी एक और मान्यता है कि यहाँ पर सिक्का लगाने से रिश्ता सालों साल बना रहता है तथा रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। इसके अलावा कुछ लोगों का यह मानना है कि इसमें देवीय शक्तियों का वास है। क्रिसमस के मौके पर यहाँ मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते है और प्रेमी जोड़े भी अपने रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते है|

money tree

 

Exit mobile version