जानिए शहद और गुड़ में से किसका सेवन है अधिक फायदेमंद

Honey blog image

Honey VS Jaggery : देश में डायबिटीज मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डायबिटीज मरीजों को जीवनभर खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे और कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज मरीजों के अलावा आम लोगों को भी स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए प्रोसेस्ड चीनी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके अधिक इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म पर असर पढ़ता है और कई बीमारियों की होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रोसेस्ड चीनी का उपयोग करने की बजाय गुड और शहद जैसे हेल्दी ऑप्शन को चुनना चाहिए।

सेहत के बेहतर क्या .?

गुड़ और शहद दोनों ही शरीर के लिए हेल्दी होते है। इसके अलावा इसमें आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं। गुड़ गन्ने के रस से बनाया जाता है, जिसमें चीनी की तरह प्रोसेस्ड नहीं होता। इसी तरह शहद भी नेचुरल प्रोडक्ट है, जिसमें भी किसी तरह की मिलावट नहीं होती है। लेकिन इनका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इन सभी में भी शुगर होता है।

बता दें कि शहद और गुड़ दोनों ही ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं लेकिन इनका सेवन करना बेहतर होता है क्योंकि इनमें सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। गुड़ में मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है जबकि शहद में विटामिन बी, सी और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। गुड़ और शहद में से ज्यादातर शहद को गुड़ से बेहतर माना जाता है और स्वास्थ्य के लिए भी इसे ही लाभकारी माना जाता है।

Exit mobile version