Vastu Shastr : किस दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनना होता है शुभ

Day Wise wear Clothes

Day Wise wear Clothes : हिन्दू धर्म में व्रत और पूजा-पाठ का जितना महत्व हैं उतना ही रंगों का भी महत्व है। सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी तरह प्रत्येक दिन में विशेष रंग के कपड़े पहनना अत्यंत लाभकारी होता है। साथ ही हानिकारक ग्रहों का प्रभाव भी कम होता है जिसका असर धीरे-धीरे हमारे जीवन में होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि किसी दिन कौन से रंग (Day Wise wear Clothes) के कपड़े पहनना शुभ होता हैं।

रविवार

हिन्दू शास्त्र के मुताबिक रविवार का दिन सुर्य नारायण देवता को समर्पित है। इसलिए इस दिन गुलाबी रंग (Day Wise wear Clothes) के कपड़े धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं। साथ ही सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

सोमवार

हिन्दू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और चन्द्र देवता को समर्पित है। इसलिए इस दिन सफेद रंग (Day Wise wear Clothes) के श्वेतवस्त्र पहनना शुभ होता हैं। सफेद रंग को शांति, सादगी व पवित्रता का प्रतीक भी माना जाता है।

मंगलवार

हिन्दू शास्त्र के मुताबिक मंगलवार का दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। बजरंग बली को लाल रंग (Day Wise wear Clothes) अति प्रिय है। इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना लाभदायक होता हैं। लाल रंग को मंगल कार्य और सौभाग्य का सूचक भी माना जाता है।

बुधवार

बुधवार का दिन भगवान शंकर के पुत्र गणेश जी को समर्पित है। इसलिए इस दिन हरा रंग (Day Wise wear Clothes) पहनना अत्यंत शुभ होता हैं। इससे आपके जीवन में समृद्धि का वास होता है। साथ ही बुद्धि भी तेज होती है।

बृहस्पतिवार

हिन्दू शास्त्र के मुताबिक ये दिन भगवान श्रीहरि को समर्पित है जिसके स्वामी खुद बृहस्पति जी हैं। इसीलिए बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग (Day Wise wear Clothes) के कपड़े धारण करना शुभ होता है। इससे आपके सभी कार्य सिद्ध होते हैं। साथ ही जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते है।

शुक्रवार

ये दिन देवी जगदम्बा को समर्पित है और इस दिन के देवता शुक्र हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन नीले रंग (Day Wise wear Clothes) के वस्त्र धारण करना शुभ होता हैं। इससे आपके भाग्य में तो वृद्धि होती ही है। साथ ही समस्त कार्यों में आपको सफलता मिलती है।

शनिवार

शनिवार का दिन शनि देवता को समर्पित हैं। इसलिए इस दिन काले रंग (Day Wise wear Clothes) के कपड़े पहनने से शनि देव का विशेष आशीर्वाद मिलता है। साथ ही लोगों की नजर भी नहीं लगती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version