Holika Dahan : 6 या 7 मार्च कब किया जाएगा होलिका दहन, जानिए तिथि और शुभ मुहुर्त

Holika dahan date and time

Holika dahan date & time : हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन प्रतिपदा तिथि में रंगों की होली खेली जाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च 2023 से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 7 मार्च को होगा। हालांकि इस बार होलिका दहन की तिथि को लेकर काफी कन्फ्यूजन। कुछ लोगों का मानना है कि इस बार होलिका दहन आज यानि 6 मार्च को किया जाएगा। तो कुछ 7 मार्च को होलिका दहन (Holika dahan date & time) कर रहें है। ऐसे में इसकी तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। आज हम आपको इस आर्टिकल में होलिका दहन की सही तिथि और शुभ मुहुर्त के बारें में बताएंगे।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च की शाम 6 बजकर 17 मिनट से हो रहा है जिसका समापन अगले दिन यानि 7 मार्च 2023 की शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगा। इसलिए होलिका दहन (Holika dahan date & time) 7 मार्च 2023 को किया जाएगा, जिसका शुभ मुहूर्त शाम 6:24 से लेकर रात 8:51 तक है। इस बीच ही होलिका दहन करना शुभ होगा।

बता दें कि इस बार 6 मार्च को होलिका दहन (Holika dahan date & time) इसलिए नहीं किया जाएगा क्योंकि इस दिन पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया पड़ रहा है। 6 मार्च की शाम 4:18 मिनट से भद्रा काल शुरू हो रहा है, जो 7 फरवरी की सुबह 05:15 तक रहेगा। भद्रा का वास पृथ्वीलोक में होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भद्रा में किसी भी तरह का शुभ कार्य व नए कार्य की शुरुआत नहीं होती है। इस दौरान किए गए सभी कार्यों का परिणाम हमेशा अशुभ ही आता हैं।

निर्णय सिंधु ग्रंथ के मुताबिक भद्रा में होलिका दहन (Holika dahan date & time) करने से समूचे देश को बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही देशवासियों के ऊपर बड़ा संकट भी आ सकता है। ऐसे में 7 मार्च को ही होलिका दहन करना शुभ होगा। क्योंकि इस समय पूर्णिमा तिथि भद्रामुक्‍त होगी।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version