Eid 2023 : शनिवार या रविवार कब हैं ईद, जानिए भारत में कब दिखेगा चांद?

Eid-ul-Fitr 2023

Eid-ul-Fitr 2023 Date : प्रत्येक मुसलमान को रमजान माह का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस्लाम धर्म के लोगों के लिए ये महीना सबसे पाक होता हैं। माना जाता है कि रमजान में की गई इबादत का फल हमेशा कई गुना अधिक मिलता है। इसके अलावा रमजान के अंतिम दिन ईद का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं और सेंवई बांटते है। गौर करने वाली बात ये है कि ईद (Eid-ul-Fitr 2023) की तारीख चांद के निकलने पर निर्भर करती है। जिस दिन चांद नजर आता है उसके दूसरे दिन ईद का त्योहार मनाया जाता हैं।

यह भी पढ़ें- Ramadan 2023 : जानें कब से शुरू हो रहा है रमजान का माह? इस दिन मनाई जाएगी ईद

देश में कब मनाई जाएगी ईद?

आपको बता दें कि सबसे पहले अरब देशों में ईद (Eid-ul-Fitr 2023) का चांद दिखाई देता है, जिसके एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती हैं। इस बार अरब देशों में 21 अप्रैल को ईद का चांद नजर आ गया है। ऐसे में भारत में कल यानी 22 अप्रैल 2023 को ईद मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- एनकाउंटर को धर्म से जोड़ना कितना सही?

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version