व्हाट्सप्प की हो रही है जासूसी, यूजर्स हो जाये सतर्क अन्यथा आपका फ़ोन हो सका है हैक

यूजर्स हो जाये सतर्क अन्यथा आपका फ़ोन हो सका है हैक

भारत में व्हाट्सप्प का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। भारत में लगभग 55 करोड़ यूजर्स व्हाट्सप्प का इस्तेमाल मैसेज के लिए करते है। इस लिहाज़ से भारत व्हाट्सप्प यूजर्स के लिए एक बड़ा मार्केट है। व्हाट्सप्प नए-नए फीचर्स अपने यूजर्स के लिए लाता रहता है पर अभी भी लोगों को और अधिक फीचर्स की आवश्यकता महसूस होती है। 

इसी वजह से लोग GB WhatsApp जैसा अन्य क्लोन एप्प डाउनलोड कर लेते है क्योंकि इसमें अन्य फीचर्स के साथ कलरफुल चैटिंग का भी विकल्प मिलता है। इसके अलावा आप भेजे हुए मैसेज को किसी भी वक्त वापस ले सकते हैं और डिलीट हुए मैसेज को भी किसी भी वक्त पढ़ा जा सकता है। यह एप्प प्लेस्टोर पर आपको नहीं मिलेगा। लोग apk के ज़रिए इसे डाउनलोड करते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन के बाद भारत Mozi के लिए दूसरा सबसे बड़ा अड्डा है। मोजी एक IoT बोटनेट है। बोटनेट ऐसे वायरस वाले कंप्यूटर का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसे रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। इस कंप्यूटर के जरिए यूजर की जानकारी के बिना उसकी जासूसी आराम से की जा सकती है। GB WhatsApp भी इस कंप्यूटर से कंट्रोल होता है।

साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म ESET के रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में भारत में एंड्रॉयड थ्रेट डिटेक्शन 9.5 फीसदी तक पहुंच गया है, जबकि स्पाईवेयर में पिछले साल के मुकाबले 109 फीसदी का इजाफा हुआ है। स्पाईवेयर में इजाफे का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोकप्रिय एप का क्लोन एप हिट हो जाता है। 

Exit mobile version