उपचुनाव के क्या रहे नतीजे? जाने पूरी खबर

dimple yadav

dimple yadav

देश में 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा की गई। इसके साथ ही 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी इसी दिन आए। उपचुनाव को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है।

dimple yadav

मैनपुरी लोकसभा सीट

बता दे कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सबकी नजरे टिकी हुई थी। जिसके नतिजे कल घोषित किए गए। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन होने के कारण मैनपुरी उपचुनाव में लोकसभा सीट पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भारी मतों से जीत हासिल की। आखिरकार समाजवादी कुनबा अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहा।

रामपुर में भाजपा

अब बात करें उत्तर प्रदेश के रामपुर की तो वहां आज़म ख़ान को सत्ता से धोना पडा। इस बार रामपुर चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी ली है। वहीं मुज़फ्फरनगर के खतौली में राष्ट्रीय लोकदल और सपा गठबंधन ने बीजेपी से सीट छीन ली है। इसके बाद रालोद के उत्तर प्रदेश विधानसभा में नौ विधायक हो गए हैं।

कुढ़नी उपचुनाव

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू को सदमा दे दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस साल अगस्त में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद कुढ़नी उपचुनाव का परिणाम बीजेपी के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही। भजापा प्रत्याशी को 76648 वोट मिले हैं तो जदयू को 73016 वोट मिले हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सावित्री मंडावी ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को भारी अंतर से हराया है। बता दे कि सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर के पूर्व विधायक मनोज सिंह मंडावी की पत्नी हैं। मनोज मंडावी के अक्टूबर में हुए निधन के कारण ही यह सीट रिक्त हुई थी। कांग्रेस की जीत के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उत्साह की लहर है। वहीं बीजेपी खेमे में मायूसी छाई हुई है।

खतौली में RLD

खतौली में RLD प्रत्याशी मदन भैया की हुई जीत। मदन भैया 22,165 वोटों से विजयी हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सैनी हार गई हैं।

सरदारशहर उपचुनाव

राजस्थान के चूरू जीले की सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा है। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से खाली हुई है। जिसपर कल कांग्रेस के ही प्रत्याशी अनिल शर्मा ने जीत दर्ज की। रोचक त्रिकोणीय मुकाबले में अनिल शर्मा ने 26 हजार 694 मतों से जीत हासिल की।

पदमपुर(ओडिशा) उपचुनाव

ओडिशा के पदमपुर उपचुनाव में बीजू जनता दल ने जीत हास‍िल कर अपनी सरकार बनाई है। बीजेडी ने बीजेपी उम्‍मीदवार को 42 हजार से ज्‍यादा वोटों से मात दी। बता दे कि बीजू जनता दल के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन हो जाने से यह सीट खाली हो गई थी।

उपचुनाव के क्या रहे नतीजे?

कुढ़नी(बिहार)- भाजपा

पदमपुर(ओडिशा)- बीजद

सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस

रामपुर (यूपी)- भाजपा

खतौली(यूपी)- रालोद

भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस

मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा

Exit mobile version