The Kerala Story : धर्म परिवर्तन, आतंकी ट्रेनिंग और गायब 32,000 लड़कियाें की कहानी ‘द केरला स्टोरी’ में क्या है सच्चाई ? जानिए क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

The Kerala Story

The Kerala Story : 32 हजार लड़कियों के गायब होने और उन्हें आतंक की ओर धकेलने की कहानी पर आधारित फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) के ट्रेलर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। जहां कुछ राजनीतिक पार्टियां इसकी आड़ में अपनी सियासी रोटियां सेक रही है। तो वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग इस घटना की वास्तविकता भी जानना चाहते है। तो आइए जानते हैं कि आखिर कितनी सच है द केरल स्टोरी (The Kerala Story) की कहानी ? क्या सच में केरल से 32,000 लड़कियां लापता हुई थी?

‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जिसे विपुल अम्रुतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) ने बनाया है। सुदिप्तो सेन (Sudipto Sen) ने इसका निर्देशन किया है। वहीं फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में हज़ारों की संख्या में हिंदू और ईसाई लड़कियों के गायब होनी की कहानी को दिखाया गया है। जिन्हें पहले लव जिहाद में फंसाया गया जाता है और बाद में ISIS आतंकवादी बनने के लिए इराक, सीरिया और अफगानिस्तान जैसे देशों में भेजा दिया जाता है।

जानिए किस पर छिड़ा विवाद

आपको बता दें कि द केरला स्टोरी (The Kerala Story) का ट्रेलर, शालिनी उन्नीकृष्णन (Shalini Unnikrishnan) नाम की एक हिंदू महिला की कहानी से शुरू होता है, जिसका किरदार अदा शर्मा ने निभाया है। शालिनी अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ रहती हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अदा की एक दोस्त लड़कियों को आईएसआईएस (ISIS) में भर्ती करती है। साथ ही वह दूसरी लड़कियों का ब्रेनवॉश करती है ताकि वह इस्लाम अपना लें। इसके अलावा भी ट्रेलर में बहुत कुछ दिखाया गया है, जो दर्शकों का मन विचलित कर रहा है।

खैर, जिस बात पर सबसे ज्यादा विवाद हो रहा है। वो है 32,000 लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन का आंकड़ा। जिस पर फिल्म (The Kerala Story) निर्देशक ने सफाई दी है। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) ने कहा कि, उन्होंने 2021 में मीडिया से बात करते हुए बताया था कि केरल से 32,000 लड़कियों के गायब होने के यह आंकड़े उन्होंने अपने हिसाब से नहीं लिए हैं। ये आंकड़ें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के साथ बातचीत के आधार पर तय किए गए है। सेन के अनुसार, ओमन चांडी ने विधानसभा में कहा था कि हर वर्ष लगभग 2,800 से 3,200 लड़कियां इस्लाम अपना रही हैं। इस तरह 10 सालों में ये संख्या 32,000 तक पहुंच गई।

He is not from BJP.#TheKeralaStory pic.twitter.com/4b5lmVODa9

— Kreately.in (@KreatelyMedia) April 26, 2023

फैक्ट चेक एजेंसी ने बताया फर्ज़ी

हालांकि, देश की जानी मानी फ़ैक्ट चेक एजेंसी ऑल्टन्यूज ने इन आंकड़ों को फर्जी व गलत बताया है। एजेंसी के मुताबिक, जब उन्होंने इस बारे में निर्देशक सेन से अधिक जानकारी मांगी। तो सेन ने उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जवाब दिया कि- ”फिल्म रिलीज होने के बाद मैं अपना डाटा शेयर करूंगा। मैं अपनी फिल्म के मकसद को पहले ही जाहिर क्यों करूं?”

4 भारतीय महिलाओं को क्यों भेजा गया अफगानिस्तान जेल

बहरहाल, इन आंकड़ों को गलत बताए जाने के बाद भी कुछ तथ्य हैं जो फिल्म की कहानी (The Kerala Story) को सही दर्शाते हैं। जैसे कि कहा जाता है कि जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था तो उस समय खबर आई थी कि 4 भारतीय महिलाएं अफगान जेल में बंद हैं। खबरों के मुताबिक, कहा जा रहा था कि ये चारों भारतीय महिलाएं खुरासान प्रांत (ISKP) में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए अपने पति के साथ अफगानिस्तान गई थी। बाद में उनके परिवार वालों ने भारत सरकार से उन्हें भारत वापस लाने का अनुरोध किया था पर उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके बाद उन्हें अफगान जेल में डाल दिया गया था।

रिपोर्ट में हुई पुष्टि

इसके अलावा एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में केरल के 21 लोगों ने देश छोड़ दिया था ताकि वह इस्लामिक स्टेट जिहादी आतंकवादी समूह में शामिल हो सकें। इसमें से एक छात्रा ने शादी से पहले इस्लाम भी कबूल कर लिया था। साथ ही इसी न्यूज चैनल को एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया था कि- ”किसी को भी रिकॉर्ड की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन हमारा अनुमान है कि 10-15 से ज्यादा महिलाएं नहीं हैं, जो 2016 से केरल से आईएस में शामिल होने के लिए धर्मांतरण के बाद देश छोड़ कर गई हैं।” हालांकि यहां ये माना गया था कि केरल से सच में लड़कियां गायब हुई हैं।

गौरतलब है कि इस कहानी (The Kerala Story) से ये तो पता चल गया है कि केरल में कहीं न कहीं लड़कियों का ब्रेनवॉश कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करया जाता है। लेकिन इस आंकड़ें में कितनी सच्चाई है ये हमें नहीं पता।

यह भी पढ़ें- Ambani Family : अमीर होने के साथ-साथ काफी धार्मिक भी हैं अंबानी फैमिली, दान-पुण्य में रहते हैं हमेशा आगे

Exit mobile version