Modi Masjid और PM Modi का क्या है कनेक्शन, जानिए रोचक कहानी

Modi Masjid

Modi Masjid

Modi Masjid : दक्षिण राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के टस्कन टाउन में स्थित एक मस्जिद का नाम है, मोदी मस्जिद। इस मस्जिद के गेट पर इंग्लिश और अरबी दोनों भाषाओं में बड़े-बड़े अक्षरों में मोदी मस्जिद (Modi Masjid) लिखा हुआ हैं। बेंगलुरू में स्थित इस मस्जिद का नाम बेशक मोदी मस्जिद है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से कोई संबंध नहीं है। इस मस्जिद का नाम, पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर नहीं रखा गया हैं।

मोदी मस्जिद के नाम की कहानी

इस मस्जिद (Modi Masjid) का नाम, बेंगलुरू के टस्कर टाउन में रहने वाले कारोबारी मोदी अब्दुल गफूर (Modi Abdul Gafoor) के नाम पर रखा गया हैं। एक समय में ये क्षेत्र मिलिट्री और सिविल स्टेशन के नाम से प्रसिद्ध था। इस क्षेत्र में मोदी अब्दुल गफूर का भी बड़ा दबदबा था। मोदी अब्दुल बहुत बड़े व्यवसायी थे, जिनका कारोबार भारत से लेकर ईरान तक में फैला हुआ था।

प्रतिष्ठित व धनवान गफूर (Modi Abdul Gafoor) ने वर्ष 1849 में अपने नाम पर इस मस्जिद (Modi Masjid) को बनवाया था। इसलिए इस मस्जिद का नाम, मोदी मस्जिद रखा गया हैं। मोदी मस्जिद के अलावा टैनरी इलाके में मोदी (Modi Abdul Gafoor) के नाम पर एक सड़क भी हैं।

महिलाएं भी अदा कर सकती हैं नमाज

मोदी मस्जिद (Modi Masjid) को बहुत शानदार तरीके से डिजाइन किया गया हैं। अंदर और बाहर से देखने में ये बहुत खूबसूरत लगती हैं। इंडो-इस्लामिक शैली में बनी इस मस्जिद (Modi Masjid) की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी गई है। 30 हजार स्क्वायर फीट में फैली इस मस्जिद को वर्ष 2015 में एक नए रूप से तैयार किया गया था।

गौरतलब है कि भारत की ज्यादातर मस्जिदों (Masji) में महिलाओं (Women) को नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन इस मस्जिद में महिलाओं के लिए अलग से एक फ्लोर बनाया गया है। जहां महिलाएं नमाज अदा कर सकती हैं।

Exit mobile version