सर्दियों में आपके नाखून का भी रंग क्या बदल जाता है, जानिए कौन सी बीमारी का है संकेत

Blue Fingernails

Blue Fingernails

Blue Fingernails : उंगलियों की शोभा बढ़ाने के लिए नाखूनों को अहम माना जाता हैं। हालांकि ये हमारी सेहत की स्थिति के बारे में भी स्पष्ट बताती है। कई बार मौसम की वजह से नाखून का रंग बदलना आम बात है लेकिन कई बार ये गंभीर बिमारियों के खतरे की वजह भी बन सकती हैं। नाखूनों में हो रहे इन बदलावों को अगर सही समय पर नहीं समझा जाए और इलाज नहीं कराया जाए तो यकीनन ही बड़ी समस्या हो सकती है। नाखूनों का हल्का गुलाबी रंग जहां अच्छे स्वास्थ के बारे में बताता है। तो वहीं नीला रंग शरीर में कई तरह के विटामिन की कमी की वजह से होता है।

 

नीले रंग होने के कारण

कैरेटिन नामक तत्व से नाखून बनता हैं। शरीर में जब इस तत्व की कमी होने लगती है तो नाखूनों की सतह प्रभावित होने से रंग बदलने लगता है। इसके बाद शरीर में पनप रहे रोगों के कई संकेत मिलते है। इसके अलावा मिनरल्स और विटामिन की कमी की वजह से या एनीमिया की समस्या से ये समस्या हो सकती है। शरीर में ऑक्सीजन का संचार ठीक से नहीं होने से, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया और फेफड़ों में इंफेक्शन की स्थिति में भी नाखूनों में नीलापन होने लगता है।

 

रोजाना नाखूनों का रंग नीला होने से व्यक्ति में लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। सर्दियों में नाखूनों का नीला पड़ना शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया होती हैं। हालांकि ज्यादा समय तक ये समस्या बनी रहती है तो ये कोई बीमारी या किसी अन्य कारण से भी हो सकता है।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version