भारत के रिटायर्ड क्रिकेटर्स आजकल क्या कर रहे हैं?

criket blog image

क्रिकेट से रिटायर्ड होने के बाद भारत के खिलाड़ी क्या कर रहे हैं। यह जानने की उत्सुकता बहुत से ऐसे लोगों में है। खासकर बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि अब महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन, जहिर खान, हरभजन सिंह और भी बहुत से वह खिलाड़ी आखिर कर क्या रहे हैं। आईये हम आपको इसकी जानकारी देते है।

क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले ही, 2007 में ज़हीर खान ने पुणे में एक रेस्टोरेंट खोला था जिसका नाम था ज़हीर खान’स डाइन फाइन। 2007 से 2012 तक 6 रेस्टोरेंट हो गए थे। लोगों में बड़ा क्रेज था की ज़हीर खान का रेस्टोरेंट है, एक बार जाना चाहिए।

पुणे में फ़ीनिक्स मॉल में भी एक शानदार सा ज़हीर खान’स डाइन फाइन रेस्टोरेंट था। रेस्टोरेंट के साथ वह एक स्पोर्ट्स बार भी था।

 

फिर मुंबई में 3 नए रेस्टोरेंट खुले

ज़हीर खान, उनकी बीवी सागरिका, उनकी बहन और अन्य घरवाले सारे रेस्टोरेंट्स संभाल रहे थे। लेकिन जैसे जैसे पुणे शहर बड़ा होता है, यहां नए नए मॉल्स खुल गए और उनमे एक से बढ़कर एक स्पोर्ट्स बार खुल गए। लोग भी धीरे धीरे भूल गए की ज़हीर खान, भारत के स्टार क्रिकेटर के भी रेस्टोरेंट हैं इस शहर में।

फिर आये जोमाटो और फूडपांडा जैसे फ़ूड डिलीवरी कंपनियां। अब तो मानो ज़हीर खान के रेस्टोरेंट में लोगों ने जाना ही बंद कर दिया। 9 में से सिर्फ 1 रेस्टोरेंट बचा है। फ़ीनिक्स मॉल वाला सबसे शानदार रेस्टोरेंट बंद हो गया है। 100 करोड़ का ब्रांड अब भीड़ का एक छोटा सा हिस्सा बन कर रह गया है। सोचकर काफी खराब लगता है।

 

सभी रिटायर्ड क्रिकेटर्स ने व्यापार में हाथ आजमाया है, कुछ सफल रहे कुछ असफल

चलिए आज थोड़ा भारत के महान क्रिकेटर्स जो क्रिकेट के लिए और अपने देश के लिए बहुत कुछ किया है। वे अब क्या कर रहे है उनके बारे में थोड़ा और जान लेते है। लेख लम्बा हो सकता है क्योंकि देश के महान खिलाड़ियों की सूची भी ज़्यादा है।

इस लिस्ट में अब बात क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बारे में

क्रिकेट जगत को छोड़ने के बाद सचिन तेंदुलकर ने SRK10 नाम से कंपनी बनाई। यह कंपनी सितंबर 2016 में बनाई गई। सचिन के पत्नी अंजलि तेंदुलकर इस कंपनी में उनकी साझीदार हैं। यह कंपनी देश के जाने माने क्रिकेटरों का प्रतिनिधित्व करती है। खेल जगत में काम करने के अलावा कंपनी सामाजिक सरोकार से जुड़े कामों में भी रुचि रखती है। कंपनी स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरुक करने का काम करती है। सचिन यूनिसेफ, बीएमडब्ल्यू और भारत सरकार की कई मुहिम के साथ जुड़े हुए हैं।

 

गौतम गंभीर (Goutam Gambhir) :-

ये महाशय राजनीति में हाथ आज़मा रहे है। और सफल भी हुए है।  ये दिल्ली में भाजपा MLA के तौर पर लोगों की सेवा कर रहे है।

सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) :-

भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर क्रिकेट से जुड़े हुए है।

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) :-

द वॉल, जिम्मी और मिस्टर डिपेंडेबल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ 2014 में गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन बैंगलोर को एक सदस्य के रूप में ज्वाइंन किया। वह सलाहकारों के बोर्ड के सदस्य बने। गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर वह भारत के भविष्य के ओलंपियंस और पैरालिंपियंस को राहुल द्रविड़ एथलिट मेंटोरशिप प्रोग्राम के रूप में ट्रेंड करते हैं।

भारतीय बैडमिंटन प्लेयर प्रनॉय कुमार, पैरा-स्वीमर शरथ गायकवाड और गोल्फर चिक्कारंगप्पा एस कुछ ऐसे एथलीट हैं जिन्हें राहुल द्रविड़ ने ट्रेनिंग दी है।

 

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) :

युवराज सिंह ने अपनी कम्पनी खोली है ‘यूवीकैन वेंचर्स‘ जिसके माध्यम से हेल्थियंस, होलोसूट, जेटसेटगो, ईजीडाइनर, वेलवर्स्ड इत्यादि स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है।

यूसुफ़ पठान (Yusuf Pathan) :

युसूफ पठान रायपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा हैं। इनकी अपनी एक क्रिकेट अकादमी है जिसमें एक खिलाड़ियों को अभ्यास और ट्रेनिंग देते है।

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) :-

ई-वाहन स्टार्टअप कंपनी ईबाइकगो ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ये क्रिकेट कमेंट्री भी करते है। राजनीति में भी हाथ आज़माया लेकिन नाकामयाब रहे।

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) :-

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नईन एफसी और रांची रेस खेल टीमों के को-ऑनर हैं। क्रिकेटर्स को मैनेज करने वाली रहिति स्पोर्ट्स में भी उनका स्वामित्व है। ओर्गानिक खेती/बिज़नेस भी कर रहे है। आईपीएल में सीएसके के कप्तान है।

 

Exit mobile version