Tripura Election Voting: त्रिपुरा में 60 सीटों पर मतदान आज, पोलिंग स्टेशनों के बाहर लगी कतारें

Tripura Election Voting

त्रिपुरा में आज गुरुवार सुबह 7 बजे से विधानसभा चुनाव शुरू हो गए है। यह चुनाव 4 बजे तक चलेगा। त्रिपुरी विधानसभा की 60 सीटों पर मतदान के नतीजे 2 मार्च को घोषित होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुख्ता तैयारियां की गई है। वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में आज वोट डाला।

त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने डाला वोट

आज गुरुवार सुबह 7 बजे से त्रिपुरा में मतदान डालने शुरू हो चुके है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में वोट डाला। मतदान डालने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान  उन्होंने कहा, ‘मैंने सुबह पूजा की और हर जगह शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रार्थना की। आप देख सकते हैं कि लोग मतदान करने के लिए बाहर आए हैं। मुझे विश्वास है कि भाजपा निश्चित रूप से यहां सरकार बनाएगी। हम शांतिपूर्ण मतदान चाहते हैं। लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे सामने क्या चुनौती है? चुनौती यह है कि एक अपवित्र गठबंधन में एक साथ आने वाले प्रतिद्वंद्वियों (कांग्रेस-वाम) को शांति बनाए रखनी चाहिए।’ आपको बता दे कि माणिक साहा टाउन बोरदोवाली से चुनाव लड़ रहे हैं।

सुबह 9 बजे तक 12% से अधिक मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक त्रिपुरा में 12 प्रतिशत से अधिक (12.76%) वोटिंग दर्ज की गई है। प्रदेश में 60 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजते ही मतदान शुरू हो गया है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। आपको बता दे कि, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता बंदोबस्त कर रखे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान होना शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक होगा। चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, आइपीएफटी गठबंधन, माकपा, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने त्रिपुरा के लोगों से की वोट करने की अपील

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू त्रिपुरा ने त्रिपुरा के सभी लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए आज के मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सक्रिय भागीदारी के साथ हमारे सफल लोकतंत्र का जश्न मनाएं।

पीएम मोदी की अपील

पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।

Exit mobile version