Gujrat Assembly Election : दूसरे चरण के लिए डाल जा रहें वोट, पीएम मोदी ने किया मतदान

Gujrat Assembly Elections

Gujrat Assembly Elections

गुजरात विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में संपन्न हो रहा है। पहले चरण का मतदान जहां 1 दिंसबर को संपन्न हो चुका है तो वहीं गुजरात में दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। गुजरात की 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। आज सुबह जब से मतदान शुरू हुआ है तब से ही गुजरात में पोलिंग बूथों के बाहर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी कतारों में दिखाई दे रहें हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव हो चुका है। गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के लिए 14975 मतदान केंद्र चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए है। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 1.13 लाख कर्मचारियों को तैनात किए जाने की खबर सामने आई है।

 

पीएम मोदी ने डाला वोट

गुजरात में दूसरे चरण के मतदान में कुल 2.51 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं जिनमें पुरूषों की संख्या 1.29 करोड़ है तो वहीं महिलाओं की संख्या 1.22 करोड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अहमदाबाद में मतदान किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से मतदान करने की तस्वीर भी साझा की है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर राजनीतिक पार्टियों ने हाल ही में जमकर चुनाव प्रचार किया है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा अन्य दल भी जमकर चुनाव प्रचार करते नजर आए। गुजरात में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

 

 

આજે મેં અમદાવાદ ખાતે મતદાન કર્યું. pic.twitter.com/pcp11w7RjV

— Narendra Modi (@narendramodi) December 5, 2022

 

भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि उसके कार्यो के आधार पर गुजरात की जनता एक बार फिर भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में चुनने जा रही है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि इस बार गुजरात की जनता बदलाव के  मूड में है और कांग्रेस पार्टी गुजरात में सरकार बनाएगी। बात अगर आम आदमी पार्टी की करें तो गुजरात में आम आदमी पार्टी की सक्रियता ने गुजरात में मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावाल ने यहां जमकर चुनाव प्रचार किया है। आम आदमी पार्टी के कई नेता गुजरात में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेते नजर आए है। पंजाब के सीएम भगवंता मान और भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को भी हाल ही में गुजरात में चुनाव प्रचार करते देखे गए। अब इस बार गुजरात की जनता किस पार्टी को बहुमत देती है ये तो 8 दिसंबर को ही पता चल पाएगा। बता दे कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिंसबर को घोषित किए जाएंगे।

 

 

 

Exit mobile version