Vivo Y200 5G: Vivo जल्द ला रहा भारतीय ग्राहकों के लिए शानदार फोन, जानें क्या है लॉन्च डेट

Vivo Y200 5G

Vivo Y200 5G: वीवो ने अपने एक नए दमदार फोन को बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है जिसका नाम Vivo Y200 5G होने वाला है। फिलहाल इसका टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर के अनुसार Vivo Y200 5G भारत में दो कलर डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन में आ सकता है। डिवाइस की लॉन्च डेट 23 अक्टूबर बताई गई है। अगर लॉन्च के समय की बात करें तो यह दोपहर 12:00 बजे ऑनलाइन इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। Vivo ने पिछले साल अपने ग्राहकों के लिए Vivo Y200 5G फोन पेश किया था। इस साल कंपनी ने भारत में Vivo Y200e 5G लॉन्च करने की घोषणा की थी।

Vivo Y200 5G के स्पेसिफिकेशंस 

दरअसल, बीआईएस ने वीवो के एक नए फोन को अप्रूव किया है। इस फोन को V2401 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इतना ही नहीं, वीवो का यही फोन Vivo Y200 Pro 5G ब्रांडिंग के साथ गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट और ब्लूटुथ एसआईसी सर्टिफिकेशन पर देखा गया है।  फीचर्स की बात करें तो Vivo Y200 5G में कंपनी 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दे सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। अपने इस डिवाइस को कंपनी Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस कर सकती है। जिसमें यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।

Vivo Y200 5G की संभावित कीमत 

इसके रैम को वर्चुअल सपोर्ट से 8 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर काम करेगा। कीमत की बात करें तो Vivo y200 5G के 8 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी 21,999 रुपये की कीमत के साथ इसे लॉन्च कर सकती है। जिसे ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। जिसमें जंगल ग्रीन और डेजर्ट गोल्ड दो कलर ऑप्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, ये सभी संभावित जानकारी है। कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें : Vivo Y200 5G का टीजर हुआ जारी, फीचर्स और कीमत हुए लीक

Exit mobile version