सर्दियों के सीज़न में जाए इन जगह घूमने, मौज-मस्ती के लिए है बेस्ट प्लेस

Winter Tourist Places

Winter Best Travel Place : सर्दियों के मौसम में भी भारत में यात्रा करने का अपना मजा है। भारत में सर्दियों के लिए बहुत से विश्व विख्यात स्थान हैं जहां जिंदगी में कम से कम एक बार तो जाना ही चाहिए। प्रकृति ने भारत को कई खूबसूरत वरदान दिए हैं, जिसका अंदाजा इन स्थानों पर जाने से पता चल जाएगा। सर्दियों के मौसम में यहां सैर करने के साथ-साथ यहां के माहौल, भौगोलिक रचना और संस्कृति वाकई मन को खुश कर देती हैं।

इन जगह जाएं अपनों के साथ

भारत में यात्रा के लिहाज से हर मौसम में बेहद खूबसूरत जगहें हैं। भारत में ऐसे कई विंटर डेस्टिनेशन हैं जो इस मौसम में आपकी ट्रिप को मजेदार बना देंगे। सर्दियों के महीनों में इन जगह बनाए यात्रा की योजना-

– कश्मीर
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग स्नो यहां की सबसे खूबसूरत जगह है। इसके अलावा यहां स्कीइंग, स्लेजिंग और स्नो स्कूटर जैसे खेल भी अलग ही सुकून देते हैं।

-हिमाचल प्रदेश
शिमला, मनाली और कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के आकर्षक डेस्टिनेशन हैं। सर्दी का जो मजा, कश्मीर में आता है, लगभग ऐसे ही मौसम और वातावरण यहां भी मिलेंगा। यहां प्रकृति और संस्कृति दोनों एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रतीत होते है।

– गोवा
समुद्र तट के लिए मशहूर गोवा में क्रिसमस और न्यू ईयर पर खूब भीड़ रहती है। सर्दियों के मौसम में तो यहां पर्यटक बड़ी संख्या में आते है।

– केरल
बता दें कि केरल को भगवान की धरती कहा जाता है। केरल के पहाड़, समुद्र तट, झील, चाय बागान और हिल स्टेशन में सर्दियों में अपना ही मजा है। यहां के अपने हर शहर की अपनी विशेषता है। जैसे कोच्चि में मसालों की खुशबू, मुन्नार में चाय के बागान और एलेप्पी की हाउस बोट के भ्रमण का मजा ही अलग है।

– उत्तराखंड
मसूरी, नैनीताल, देहरादून और औली सर्दियों में कुछ अलग ही चमक उठते हैं। यहां जंगली सफारी, बाघ स्पॉटिंग, हाथी की सवारी और बर्फबारी का मजा अलग ही है। सर्दियों में यहां घूमने में सबसे ज्यादा मजा आता है।

इसके अलावा अंडमान में शोरगुल से दूर एकांत वातावरण में शांतपूर्ण ढंग से सर्दी का लुत्फ़ उठाने का मजा ही अलग है। सर्दी के दिनों में कच्छ, गुजरात में रण उत्सव मनाया जाता है, जहां हर साल लाखों सैलानी आते है व भुज के मांडवी में घूमने का अलग तरह का ही अनुभव है। यूं तो गर्मी में राजस्थान लू से पिघल रहा होता है लेकिन सर्दी में यहां का अलग ही मजा है।

Exit mobile version