मात्र 5 हजार में जाएं इन जगह घूमने, सर्दियों के मौसम में आता है अलग ही मजा

Winter Travel Place

भारत एक विविधताओं का देश है। यहां के मौसम के हर रंग को देख व महसूस किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में तो भारत में घूमने का अलग ही मजा है, इस समय मौसम खुशनुमा रहता है व पहाड़ी इलाके की खूबसूरती देखने लायक होती है। सर्दियों के मौसम में आप धूंधली ओस से भरी सुबह व कंपकपी से दिन की हल्की धूम का आनंद ले सकते है। हालांकि, सर्दियों के महीनों में देश भर में यात्रा करने का एक अच्छा समय माना जाता है। खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां गर्मियों में घुमा नहीं जा सकता। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक के राज्यों में सर्दियों का आनंद अलग ही है।

रहने से लेकर खाने का अपना एक अलग मजा

सर्दियों में आप भी घूमने जाना चाहते है लेकिन कम बजट के कारण नहीं जा पा रहें है तो इन खूबसूरत व सस्ती जगह पर आप भरपूर आंनद उठा सकते है। भारत की इन जगहों पर आप 5000 रुपये में यात्रा करके घर लौट सकते है। जानिए इन जगहों के बारे में-

– कसौली
सर्दियों के मौसम में पहाड़ी इलाकों का नजारा और ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। कसौली एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां होटल की जगह हॉस्टल में रुकें और ढाबे या छोटे रेस्टोरेंट्स पर फूड को एंजॉय करे सकते है, जहां आपको खूब मजा आएगा।

– ऋषिकेश
खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसा हुआ ऋषिकेश भारत के उन चर्चित टूरिस्ट स्टेशन्स में से एक है, जहां रहना और खाना पीना बहुत सस्ता है। हालांकि गर्मी के मौसम में यहां की यात्रा थोड़ी मुश्किल होती है लेकिन दिसंबर में इस जगह की ट्रिप करने का अलग ही मजा है। यहां कई ऐसी धर्मशाला हैं, जहां आप कम बजट में रह सकते हैं।

– मैक्लोडगंज
हिमाचल प्रदेश की ये जगह, शांत माहौल टूरिस्ट के मन को मोह लेती है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस हिल स्टेशन पर काफी सस्ते में रूम मिलते है और यहां का ट्रेडिशनल फूड भी बहुत सस्ता है।

– चंडीगढ़
मैक्लोडगंज एक ऐसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां सर्दी के मौसम में यात्री ज्यादा घूमना पसंद करते हैं, जिसका कारण है यहां की सस्ती चीजें। कम बजट की ट्रिप के लिए यहां रूम कम दाम में मिलते है। इसके अलावा यहां का लोकल फूड भी बहुत सस्ता और स्वादिष्ट है। यहां का रॉक गार्डन भी फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक हैं।

Exit mobile version