NCR में फिर हैवानियत, 2 दिन तक गैंगरेप फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

NCR blog image

NCR में एकबार फिर से हैवानियत का मामला सामने आया है। नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक महिला को पहले अगवा कर लिया गया और फिर गैंगरेप किया गया। आरोपियों का मन इसपर भी नहीं भरा और उन्होंने महिला के साथ जघन्य अपराध करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट मे रॉड डाल दी।

महिला के साथ हैवानियत करने के बाद आरोपी ने अमानवीयता की हदें पार करते हुए पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया। पांच आरोपियों ने दो दिन तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। इसके बाद पीड़िता को अधमरी हालत में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। यूपी-112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने अस्पताल भेजा। पीड़िता का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी सिटी गाजियाबाद निपुण अग्रवाल ने बताया कि 18 अक्टूबर को नंदग्राम पुलिस को आश्रम रोड पर महिला के मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। वह दिल्ली की रहने वाली है और भाई के पास नंदग्राम आई थी। उसका भाई उसे छोड़ने आया था। इसके बाद उसे किडनैप किया गया और वारदात को अंजाम दिया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version