Twitter पर Vine App की हो सकती है वापसी, एलन मस्क ने किया इशारा

Vine blog image

दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद मालिकाना हक प्राप्त करने के साथ ही हर जगह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद उसमें कई बदलाव लाए। कई नए फीचर ऐड किए गए। रोज नए नए अपडेट सामने आ रहे है। इसी बीच एलन मस्क ने एक और ऐप जो कि एक वीडियो ऐप है vine को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

आपको बता दें कि कभी vine कभी ट्विटर के ही अधीन थी। ट्विटर ने उसे 2012 में खरीद लिया था। ट्विटर पर कोई भी वीडियो डालने वक्त vine का सहारा लिया जाता था। इस ऐप के लगभग 200 मिलियन से अधिक सक्रिय मासिक यूजेस थे साथ ही शुरू होने के बाद 1.5 बिलियन लूप पर देखे गए हैं। 

हाल ही में मस्क ने ट्विटर पर एक पोल पोस्ट डाला जिसमे लिखा था, Bring Back vine? इस पोस्ट पर भिन्न-भिन्न तरह के कमेंट भी देखने को मिले। किसी ने इसे अच्छा बताया और दुबारा लाने की बात उठाई तो किसी ने नहीं लाने की बात की।

दरअसल, vine ऐप पर 6 सेकंड की लूपिंग वीडियो क्लिप शेयर किया जा सकता था। लेकिन 2016 में इसकी सेवा को बंद कर दिया गया। कहा जा रहा है कि अब एलन मस्क ने कर्मचारियों के साथ अपनी मुलाकात शुरू कर दी है। मस्क ने इस विषय पर वहां चर्चा भी की। कहा, हमें vine को टिकटोक जैसी एक ऐप बनाना है जहां अपमानजनक टिप्पणियों को भी अनुमति मिल सकती है। हालांकि इस एलन ने यह स्पष्ट किया है कि इस तरह की टिप्पणियों को बढ़ाया नहीं जाना चाहिए। मस्क ने अपने ट्विटर के कर्मचारियों को साफ शब्दों में कहा है कि हमे अब यूजर्स तक पहुंचने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्लेटफार्म को टिकटोक जैसा बनाने की जरूरत है।

Exit mobile version