लखनऊ की सड़क पर खुल्लम-खुल्ला प्यार, वायरल वीडियो में स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी युवती

lucknow romance on road

lucknow romance on road

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां सड़क पर एक लड़का और लड़की सरेआम स्कूटी पर प्रेम का इजहार करते हुए दिखे है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में लड़की स्कूटी पर लड़के के गले से लिपटी दिख रही है। दोनों प्रेमी बिना हेलमेट के सफर कर यातयात नियमों का उल्लंघन कर रहे है। जिस कारण लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस पर इस प्रेमी युगल के ना पकड़े जाने पर सवाल उठाए जा रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई को शुरू कर दिया है।  और स्कूटी चालक युवक को पकड़ लिया गया है। युवक की पहचान गुड्डू नाम से की गई है। उस पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने और अन्य धाराओं में केस रजिस्टर्ड किया गया है। वहीं, लड़की नाबालिग बताई जा रही है।

 

lucknow romance on road

यहां देखें वीडियो

↓↓↓

 

मंगलवार रात को वीड‍ियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ था वायरल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिसे तहजीब का शहर भी कहा जाता है वहा मंगलवार देर रात को एक स्कूटी सवार प्रेमी युगल ने सड़क पर अश्लीलता की हदे पार कार दि। दरअसल, युवक-युवती हजरतगंज की गंजिंग में स्कूटी पर अश्लील हरकत हुए दिखे। इस मामले को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों स्कूटी पर बैठकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए दिखे। दोनों बिना हेलमेट के सफर करते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। यह वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर ग्रुपों और ट्विटर पर प्रसारित हो गया। लोगों ने इसपर खूब कमेंट भी किए।

lucknow romance on road

डीसीपी ने की थी पुष्टि

लखनऊ मध्य क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने वायरल वीडियो के संबंध में पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो लखनऊ का है और हजरतगंज क्षेत्र में लिया गया था। स्कूटी सवारों को पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद पकड़ लिया है। आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसी में यह बात सामने आई है कि लड़की नाबालिग थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई होगी।

Exit mobile version