IPL 2023 | MS Dhoni: चेन्नई के मैदान में ‘धोनी-धोनी’ की गूंज, Video सोशल मीडिया पर Viral

IPL 2023 | MS Dhoni

IPL 2023 | MS Dhoni: आईपीएल के 16वें संस्करण को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। आईपीएल 2023 के आगाज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 31 मार्च से होगी। टूर्नामेंट के पहले मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा। शुरुआती मैच में ही अनुभवी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सामना युवा कप्तान हार्दिक पांड्या से होगा। चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन की तैयारी कर रही है।

Ms Dhoni signs off after his stupendous knock🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/wtWGkltzdE

— SergioCSK (@SergioCSK7) March 27, 2023

मैदान के चारों तरफ धोनी-धोनी की गूंज

इस साल चेन्नई के खिलाड़ियों ने पहली बार प्रशंसकों के सामने अभ्यास किया। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम में मौजूद थे। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान में उतरे तो चारों तरफ धोनी-धोनी की गूंज सुनाई देने लगी। अपने कप्तान को देखकर फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई। चेन्नई ने अभ्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। धोनी ने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

This is box office stuff!

MS Dhoni at the Chepauk Stadium. The roar, the happiness on people's faces is unmatchable.pic.twitter.com/ztg3Zu9ikc

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 27, 2023

पिछले सीजन में CSK के नाम खराब रिकॉर्ड

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के लिए ये सीजन काफी अहम रहने वाला है। माना जा रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। तीन साल बाद अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने जा रहे ms Dhoni को लेकर फैन्स में जमकर उत्साह है और हर कोई उन्हें 22 गज की पिच पर देखना चाहता है।

IPL 2023, MS Dhoni

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 में से 10 मैच गंवाए और सिर्फ चार जीते। महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन अपनी टीम को चैंपियन बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है। 31 मार्च को गुजरात को हराकर विजयी शुरुआत करना चाहेंगे।

 

Exit mobile version