बेहद दिलचस्प है इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की प्रेम कहानी

Buttler blog image

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी व कप्तान जॉस बटलर काफी लोकप्रिय इंसान हैं। इंग्लैंड के लिए बहुत पहले से शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। इन्हें लिमिटेड ओवर के मैच में कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। फिलहाल T20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम को लीड कर रहे हैं।

कप्तान जॉस बटलर ने 21 अक्टूबर 2017 को लुइस से शादी की थी। लुईस बटलर के स्कूल की दोस्ती थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर प्यार शादी में तब्दील हो गया। आज दोनों, दो बच्चियों के माता-पिता है। आपको बता दें कि अप्रैल 2019 में बटलर की पहली बेटी का जन्म हुआ था। दूसरी बेटी पिछले साल सितंबर में जन्मी है।

लुइस बटलर एक प्रोफेशनल पिलेट्स ट्रेनर है। इन्होंने अपने जिंदगी में काफी मेहनत की है। छोटी उम्र में ही लुइस ने अपना करियर स्टार्ट कर दिया था। बता दें कि पिलेट्स एक तरह की कॉन्प्लेक्स एक्सरसाइज होती है जो दिमाग और पूरे शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनती है।  इसके साथ ही लुईस LB pilates और Teaches pilates के संस्थापक भी हैं।

दोनों बचपन में काफी अच्छे दोस्त थे। दोस्ती में एक दूसरे से हंसी मजाक भी करते थे। बीच-बीच में जॉस, लुईस को मजाक-मजाक में वाइफ तक कह देते थे। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

शुरुआत में दोनों एक दूसरे को वक्त नहीं दे पाते थे। कारण स्पष्ट है, दोनों ने अपने करियर पर फोकस करने का फैसला किया था। आज ये कपल बहुत खुश है। जॉस बटलर एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि लुईस उनके लिए बेस्ट पार्टनर है। जब वह साथ होती है तो वह बेहतर प्रदर्शन करते हैं। शादी करना उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ पारी रही हैं।

Exit mobile version