Vat Savitri Purnima Vrat 2023 : वट सावित्री पूर्णिमा व्रत कब? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Purnima Vrat 2023

Vat Savitri Purnima Vrat 2023 : हिंदू धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है। खासतौर पर ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा को तो सबसे खास और पवित्र माना जाता हैं। इस बार वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 03 जून 2023 को रखा जाएगा। देश के कई राज्यों में इसे ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन (Vat Savitri Purnima Vrat 2023) गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना के पश्चात दान-दक्षिणा करने से व्यक्ति की समस्त परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री देवी की पूजा करती है और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है।

यह भी पढ़ें- June 2023 Vrat-Festival : कबीर जयंती, विनायक चतुर्थी और ईद उल-अजहा कब? जानें जून माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त 

व्रत के दिन बन रहा है 3 शुभ योग का संयोग

आपको बता दें कि इस बार वट सावित्री पूर्णिमा व्रत के दिन 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा हैं। जो इस तरह है-

  1. रवि योग : प्रात: काल 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक
  2. शिव योग : 02 जून को शाम 05 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 जून को दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक
  3. सिद्ध योग : दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से लेकर 04 जून को सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक

यह भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2023 : वट सावित्री व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलती, जानिए पूजा विधि

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version