Vastu Shastra Tips : घर में इस पेड़ को उगाने से छाएगी दरिद्रता, टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़

Vastu Shastra Tips

Vastu Shastra : हिंदू धर्म में पेड़ों का अपना अलग महत्व हैं। कई पेड़-पौधों को तो पूजा भी जाता है। इसी में से एक है पीपल के पेड़। पीपल के पेड़ को सबसे श्रेष्ठ व बहुत ज्यादा पूजनीय माना जाता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार पीपल के पेड़ (Peepal Tree) में माता लक्ष्‍मी का वास होता है। इस पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है और व्यक्ति को धन-धान्य और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पीपल के पेड़ शुभ होते हैं। लेकिन घर में इस पेड़ को लगाना या उगाना शुभ नहीं होता है।

घर में छाएगी दरिद्रता

माना जाता है कि अगर घर के कोनों में ये वृक्ष अपने आप उगने लगता हैं। तो इसका मतलब है कि उस परिवार पर वास्तु दोष का प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही घर में हर समय कलेश का माहौल रहता है। इसके अलावा परिवार में रोजाना नई-नई समस्याएं आने लगती है, जिससे परिवार के किसी भी व्यक्ति की तरक्की नहीं होती है। इसलिए अगर आपके भी घर में पीपल का पेड़ (Peepal Tree) उग रहा है तो उसे जल्द से जल्द वहां से हटा दें। हालांकि घर से थोड़ी दूर पर पीपल के पेड़ उगा सकते है।

जरूर अपनाएं ये उपाय

हिन्दू धर्म की मान्यता के मुताबिक पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता हैं। इसलिए इनकी पूजा करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ (Peepal Tree) की पूजा-अर्चना करने से शनिदेव खुश होते हैं, जिससे व्यक्ति को शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

बता दें कि पीपल के पेड़ को कभी भी काटना नहीं चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन जीने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बहरहाल अगर किसी कारणवश काटना भी पड़े तो पहले उसकी विधि-विधान से पूजा करें और फिर रविवार के दिन उसे काटे। इस पेड़ को किसी और दिन काटना बहुत ज्यादा अशुभ होता हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version