Valentine’s Day पर मिलने की इतनी बड़ी सजा, गांव वालो ने रचा दी कपल की शादी

valentine day change into marriage day

हजारीबाग से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक प्रेमी जोड़े को वैलेंटाइन के अवसर पर मिलना बहुत भारी पड़ गया। दोनों कपल वैलेंटाइन डे के दिन एक साथ समय बीता रहे थे कि तभी ग्रामीणों ने दोनों को मिलते हुए पकड़ लिया। बस फिर क्या गांव वालों ने इस बात पर दोनों  कि मंदिर में तुरंत शादी करवा दी। इस मामले को लेकर जहां लड़के को बचते हुए देखा जा रहा था वहीं दूसरी ओर युवती बड़ी खुशी-खुशी इस बंधन में बंधना चाहती थी। इतना ही नहीं गांव वालों ने शादी के बाद दोनों को थाना पहुंचा दिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को लड़का के साथ विदा कर दिया।

वैलेंटाइन पर मिलना पड़ा भारी

ये पूरा मामला चलकुशा थाना क्षेत्र के कोल्हुआकुदार गांव का है। यहां दोनों प्रेमी जोड़े की गांव वालो ने इसलिए शादी करवा दी क्योंकि वह वैलेंटाइन के अवसर पर मिलते हुए पकड़े गए। वहीं इस मामले को लेकर युवक को ना- नुकर करते हुए देखा गया। जानकारी के मुताबिक, सीताराम यादव के 23 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार और बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करियातपुर के जगदीश यादव की 19 वर्षीय बेटी पूनम कुमारी का पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां लड़की अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती थी वहीं लड़का इस बात से हमेशा मुंह मोड देता था। हालांकि दोनों की शादी वैलेंटाइन के दिन गांव वालो ने करवा दी है।


गांव के मंदिर में रचाई शादी

इस मामले की जानकारी देते हुए लड़की के परिजनों ने बताया कि पिंटू, पूनम की बहन का मौसेरा देवर है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिवार को काफी पहले से थी। परिवार उनकी शादी को लेकर राजी थे लेकिन पिंटू हमेशा रोजगार का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर देता था। लेकिन वैलेंटाइन डे पर दोनों को करियातपुर गांव में मिलते हुए देखा गया। जिसके बाद गांव के ही मंदिर पर उनकी पूरे विधि विधान से उनकी शादी करा दी गई। लेकिन इधर पिंटू का कहना है कि उसकी शादी गांव वालो ने जबरन करवाई है। हालांकि वह और उसका परिवार पूनम को अपनाने के लिए तैयार हैं।

 

Exit mobile version