Uttarakhand Rape News : 12 साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

Uttarakhand Rape News

Uttarakhand Rape News : उत्तराखंड के रामनगर एक बाप ही हैवान बन गया। दरअसल, यहां एक दरिंदे बाप ने अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ बलात्कार कर दिया। हैवानियत की जानकारी बच्ची की मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला उत्तराखंड के रामनगर का है। यहां एक पिता ने रिश्तों की सारी मर्यादा को लांघकर अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि, उसका पति अक्सर घर में लड़ाई झगड़े करता था। इतना ही नहीं उसका पति बिना किसी बात के भी अपनी बेटी से मारपीट करता था। वहीं महिला जब ऐसा करने पर उसे रोकती तो वह उसको भी मारता था। पीड़िता की मां ने पुलिस को अपनी बेटी के साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। जिसे सुनकर पुलिस तक सन्न रह गई। महिला ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत

महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, उसके पति ने उसकी बेटी को घर पर अकेला पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। एक दिन जब वो घर में नहीं थी तो उसके पति ने घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता की मां घर वापस आई तो बेटी ने उसे सारी बातें बताई। एक मां ने अपनी बेटी के साथ हुई इंसाफी के लिए ठोस कदम उठाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, 12 साल की बच्ची का उसके ही पिता ने रेप कर दिया। इस मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version