उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में लकवाग्रस्त विधवा महिला के साथ दुष्कर्म, घर में अकेली थी महिला

crime

crime

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को लेकर क्राइम लगातार बढ़ते दिख रहे है। यहां हर दिन चौंका देने वाली शर्मनाक घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसा सी हैरान कर देने वाला मामला प्रदेश के पीलीभीत से आया है। दरअसल, यहां एक लकवाग्रस्त विधवा महिला को असहारा पाकर पड़ोस के एक लड़के ने उसके साथ रेप कर डाला। इस शर्मनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

क्या है पूरा मामला

ये घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। यहां एक गांव की 55 वर्षीय लकवाग्रस्त विधवा महिला अपने घर में अकेली थीं। उसके दोनों बेटे बाहर काम करने के लिए गए थे कि तभी पड़ोस के एक लड़के ने बेसहारा महिला को देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला का बेटा मौके पर आ गया जिसे देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के साथ रेप के आरोप में बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी के पकड़े जाने की कोई खबर अभी सामने नहीं आई है।

पीलीभीत में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसे लेकर सरकार और प्रशासन के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। यहां का माहौल इतना भयावह हो गया है की अब लोग अपने घर के बुजुर्गों को भी घर से अकेले बाहर नहीं भेज रहे है। महिला के जबरदस्ती, बलात्कार के मामलों का ग्राफ अब आसमान छू चुका है।

Exit mobile version