Uorfi Javed की बढ़ी मुश्किलें, फैजान अंसारी ने भेजा लीगल नोटिस, जानें मामला

Legal Notice Against Uorfi Javed

Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्हें हर बार अपने कपड़ों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि कई बार तो उर्फी अपने रिवीलिंग कपड़ों की वजह से विवादों में भी फंस जाती हैं। अब इसी कड़ी में एक बार फिर उर्फी अपने फैशन को लेकर मुश्किलों में फंस गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने उर्फी के खिलाफ लीगल नोटिस भिजवा दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।

उर्फी जावेद के खिलाफ लीगल नोटिस

उर्फी जावेद और फैजान अंसारी के बीच का विवाद काफी पहले से चला आ रहा है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। हालांकि अब दोनों के बीच का ये विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। दरअसल, फैजान अंसारी ने उर्फी के खिलाफ लीगल नोटिस भिजवा दिया है। फैजान अंसारी ने उर्फी पर आरोप लगाया है कि वो भड़कीले कपड़े पहनकर माहौल खराब करती हैं। फैजान ने कहा, “उर्फी जावेद को अगर मुंबई में रहना है तो उन्हें अपनी हद और हालत बदलनी होगी, वरना उन्हें यहां रहने नहीं देंगे।“

यह भी पढ़ें: Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने ठुकराया ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑफर, जानिए क्या थी वजह?

इस्लाम को बदनाम कर रही हैं उर्फी जावेद

फैजान अंसारी ने कहा कि उर्फी जावेद इस्लाम को बदनाम कर रही हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए फैजान अंसारी ने कहा, “उर्फी जावेद के साथ मेरी लड़ाई बहुत पहले से चल रही है। मैं कई मस्जिदों और कब्रिस्तान में लेटर दे चुका हूं। दिल्ली और मुंबई में भी लेटर दे चुका हूं। उर्फी के खिलाफ अब लीगल एक्शन हो रहा है। मैं उसे कोर्ट में घसीट रहा हूं।“ आपको बता दें कि उर्फी और फैजान का विवाद कुछ समय पहले भी सुर्खियों में छाया था, जब फैजान ने उर्फी के खिलाफ फतवा जारी करवाने की बात कही थी। उन्होंने कई मौलानाओं से उर्फी की शिकायत भी कर दी है और जल्द ही उनके खिलाफ फतवा जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने फिर की सारी हदें पार, एक्ट्रेस को टॉपलेस देख फैंस बोले- ‘अरे बंद करो’

Exit mobile version