बेन स्टोक्स के फिटनेस पर आई अपडेट, कोच ने बताया कब खेलेंगे मैच ?

Stephen Fleming on Ben Stokes

Stephen Fleming on Ben Stokes: सीएसके टीम के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की फिटनेस पर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि बेन स्टोक्स एक और सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। सीएसके की ओर से बेन स्टोक्स के फिटनेस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बेन स्टोक्स पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

ben stokes

CSK के कोच ने दी जानकारी

मालूम हो कि स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की तरफ से पहले दो मैच खेले थे लेकिन इसके बाद वह पांव की चोट के कारण अगले चार मैचों में नहीं खेल पाए। फ्लेमिंग ने चेन्नई की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,

बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं और वह अभी एक सप्ताह तक बाहर रहेंगे। उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह वापसी के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से हैं फिट

साथ ही कोच ने महेंद्र सिंह धोनी क बारे में भी कहा। फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी अपनी चोट से अच्छी तरह से निपट रहे हैं और उनको लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, “धोनी पूरी तरह ठीक है। वह अपनी चोट से अच्छी तरह से निपट रहे हैं। वह खेलने के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने हमेशा टीम को सर्वोपरि रखा है। अगर उनको लगता है कि वह चोट के कारण योगदान नहीं दे पाएंगे तो वह खुद ही बाहर हो जाएंगे। उनको लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है।”

ben stokes

मिनी ऑक्शन में मिले थे 17 करोड़ रुपये

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 17 करोड़ रुपये का महंगा दांव लगाकर खरीदा है। हालांकि यह दांव सीएसके के कोई काम आता हुआ नहीं दिख रहा है। स्टोक्स अभी तक आईपीएल 16 में महज दो मैच ही खेल पाए हैं। इन दो मैचों में स्टोक्स का बल्ला नाकाम रहा और वह 15 रन ही बना पाए।

Exit mobile version