UP Nikay Chunav Result 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, बसपा-सपा तो फाइट में भी नहीं दिख रही

UP Nikay Chunav Result 2023

UP Nikay Chunav Result 2023 : यूपी निकाय चुनाव 2023 के आज परिणाम का दिन है। आज राज्य के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। प्रदेश में कौन बाजी मारेगा, आज ये साफ होने जा रहा है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। रुझानों की बात करें तो इस समय बीजेपी का स्पष्ट तौर पर दबदबा देखने को मिल रहा है। मेयर की 17 सीटों में से 15 पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। वहीं, समाजवादी और बीएसपी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। तो आइए जानते है चुनाव नतीजों से जुड़ा ताजा हाल…

गाजियाबाद मेयर चुनाव में बीजेपी 58643 वोटों से आगे चल रही है
आपको बता दें कि, गाजियाबाद में मेयर चुनाव में बीजेपी लगातार आगे चल रही है। यहां बीजेपी उम्मीदवार ने बसपा उम्मीदवार पर 58 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना रखी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की सुनिता दयाल को अब तक 83,971 वोट मिले हैं। वहीं, बीएसपी की निसारा खान दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 25,328 वोट मिले है। इसके बाद सपा की पूनम यादव है, जिन्हें 17,982 वोट मिले हैं।
यूपी निकाय चुनाव में मेयर से लेकर नगरपालिका में बीजेपी का दबदबा
लखनऊ में मेयर के 17 में से बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, सिर्फ आगरा सीट पर बसपा आगे है। राज्य की नगरपालिका की 199 सीटों में भी बीजेपी विपक्षी दलों पर भारी पड़ रही है। बीजेपी 99 में से 66 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सपा 30 और बसपा 17 सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 2 और अन्य पर 34 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा नगर पंचायत की 544 सीटों पर 93 पर बीजेपी का कब्जा होता दिख रहा है। वहीं, 66 पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। इसके बाद बीएसपी 29 और कांग्रेस 4 सीट पर आगे चल रही है, जबकि अन्य के खाते में 103 सीटों हैं।
कानपुर में मेयर चुनाव में बीजेपी को ही मिल रही है बढ़त
कानपुर मेयर चुनाव में भी बीजेपी ही आगे चल रही है। यहां बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रमिला पांडे 31292 वोटों से आगे चल रही हैं। इसके बाद सपा की वंदना बाजपेयी को 42640 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर कांग्रेस की अशनी अवस्थी हैं, जिन्हें 22,697 वोट मिले हैं।
Exit mobile version