UP Nagar Nikay Chunav 2023 : चुनाव से पहले सहारनपुर में सीएम योगी ने दी माफियाओं को चेतावनी, कहा- सरकारों को दंगा कराने…

UP Nagar Nikay Chunav 2023

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश में कुछ ही समय में निकाय चुनाव होने वाले है। ऐसे में अब बीजेपी (BJP) ने निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2023) के लिए प्रचार की औपचारिक शुरूआत कर दी है। आज यूपी के सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyanath) ने जनसभा कर प्रचार का आगाज कर दिया। साथ ही इस दौरान सीएम ने राज्य के माफियाओं को भी सीधी चुनौती दी है।

सीएम ने सहारनपुर के दंगो की दिलाई याद

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “आज सहारनपुर में तो क्या, उत्तर प्रदेश में भी कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाता। अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। यह कांवड़ यात्रा पहचान बन चुकी है। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमें होते थे, लेकिन आज कोई भी किसी पर भी झूठा मुकदमा नहीं कर सकता। किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। अब हमें ये तय करना होगा कि युवाओं के हाथ में तमंचे हो या टेबलैट हो? हमें तय करना है कि गलियों में अपराधियों की गोलियों की दड़दराहट होनी चाहिए या शहरों मे भजन का प्रवाह?”

इसके आगे उन्होंने (Yogi Adiyanath) कहा- “हमें तय करना होगा कि रंगदारी वसूलने वाले गुंडे चाहिए या गरीबों को स्वानिधि देने वाली प्रशासनिक व्यवस्था चाहिए? अब यूपी किसी की बपौत (बाप दादा की संपत्ति) नहीं है। अब यहां रंगदारी और फिरौती नहीं मांगी जाती। सहारनपुर अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। सहारनपुर में वर्ष 2017 से पहले दंगे होते थे कर्फ्यू लगता थे और बिजली नहीं आती थी। 2017 से पहले सरकारों को दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। गुरुद्वारे से जुड़े एक मामले में यहां दंगा करवाया गया था।

आगे मुख्यमंत्री (Yogi Adiyanath) ने कहा- सहारनपुर क्या, अब तो यूपी में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगता। पहले शोहदों का आतंक था। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे। आज उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण यहां की कानून-व्यवस्था अब देश में नजीर बनी हुई है।”

आपको बता दें कि निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2023) के लिए राज्य में सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। उत्तर प्रदेश में 4 और 11 मई को चुनाव होने वाले हैं और 13 मई को मतगणना के दिन नतीजे आ जाएंगे।

Exit mobile version