आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, बहाल करने का प्रयास जारी

RCB Twitter account

आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का ट्विटर अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने हैंडल का नाम बदलकर Bored Ape Yacht Club किया और अजीबोगरीब ट्वीट करने लगे। हालांकि इसके तुरंत बाद यूजर्स ने शिकायत करना शुरू कर दिया था। ये पहली बार नहीं है जब आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। सितंबर 2021 में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ट्विटर अंकाउट हैक हुआ था। लेकिन तब फ्रेंचाइजी ने इसे जल्द ही रिस्टोर कर लिया था।

विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी रिस्टोर करने के प्रयासों में जुट गई है। हैक होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ट्विटर हैंडल से एनएफटी से जुड़े कई ट्वीट किए गए। हैकर्स ने ट्विटर अकाउंट की डीपी में ट्रेडमार्क ‘बोरेड एप’ एनएफटी की फोटो लगा दी। इसके साथ ही ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर ‘बोरेड एप यॉट क्लब’ रख दिया।

Is @RCBTweets handle get hacked …. 🙃🙃 pic.twitter.com/thtEfnrju9

— Saurabh Yadav (@Saurabhkry08) January 21, 2023

अकाउंट के बायो में लिखा गया “सदस्य बनने के लिए, ओपनसी पर एक बोरेड एप या म्यूटेंट एप खरीदें। इसे युगा लैब्स ने बनाया है।” हालांकि, बाद में आरसीबी की फोटो और नाम सही हो गए पर ट्विटर अकाउंट पर एनएफटी से जुड़ी कुछ पोस्ट बाद में भी दिखती रहीं।

ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी देते हुए आरसीबी ने लिखा “प्रिय फैंस आर्मी, हमारे ट्विटर अकाउंट से कुछ घंटे पहले छेड़छाड़ की गई थी और अब हम इसे वापस पाने में कामयाब रहे हैं। हैकर्स द्वारा किए गए ट्वीट की हम निंदा करते हैं और हम उस ट्वीट की किसी भी सामग्री का समर्थन नहीं करते हैं, जिसे हमने अब हटा दिया है। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।”

बता दें कि आरसीबी के ट्विटर अकाउंट पर फिलहाल 6.4 मिलियन फॉलोअर हैं। सितंबर 2009 में इसे क्रिएट किया गया था। आरसीबी 585 लोगों को फॉलो भी करता है।

Exit mobile version