तुर्की-सीरिया : भूकंप ने बनाया शहर को कब्र, अब तक 33 हजार लोगों ने गवाई जान

Turkey-Syria Earthquake

दुनिया में पेड़-पौधों की लाखों प्रजातियां पाई जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, हम मैंशीनील नाम के पेड़ के बारे में बात कर रहे है। यह पेड़ दुनिया का सबसे डेंजरस पेड़ है। यह फ्लोरिडा और कैरेबियन तट पर पाया जाता है। इस ट्री को खतरनाक इसका जहरीला पन बनाता है। आपको बता दे कि, इस पेड़ का एक टुकड़ा भी आपकी पलक झपकते जान ले सकता है।

क्या कर सकता है दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़

मैंशीनील का पेड़ फ्लोरिडा और कैरेबियन के तट पर पाया जाता है। इसको दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ भी कहा जाता है। यहां तक की इसके आस-पास खड़ा होना भी जानलेवा है। बता दें की, इस पेड़ पर लगे फल सेब की तरह दिखते है लेकिन सांप के जहर को भी मात दे सकते है। वहीं अगर इस पेड़ का रस किसी की आंखों तक पहुंच जाए तो वह शख्स अंधा हो सकता है। इतना ही नहीं, पेड़ की लकड़ियों को जलाने पर निकलने वाला धुआं भी अगर आंखों तक पहुंच जाए तो आंखों की रोशनी जा सकती है। बारिश में भी इस पेड़ के नीचे खड़े रहने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।

साइंटिस्ट ने चखा मैंशीनील के जहरीले फलों को

आपको बता दे कि, मैंशीनील के फलों का स्वाद साइंटिस्ट ले चुके हैं। निकोला एच स्ट्रिकलैंड नाम के साइंटिस्ट ने बताया कि एक बार वे और उनके कुछ दोस्तों ने टोबैगो के कैरेबियन आइलैंड के बीच पर इस फल को खा लिया था, जो बेहद ही कड़वा था। निकोला ने कहा कि फल खाने के कुछ देर बाद ही उन्हें जलन होने लगी और शरीर में सूजन आ गया। हालांकि, तुरंत इलाज की वजह से वे ठीक हो गए। उनके मुताबिक, यदि किसी ने इसके सेब जैसे दिखने वाले फल को खाया तो उसकी मौत भी हो सकती है। इस कारण से पेड़ के आसपास चेतावनी वाले बोर्ड भी लगे हैं। मैंशीनील के पेड़ की ऊंचाई लगभग 50 फीट तक होती है।

कैरिबियाई कारपेंटर करने लगे हैं अब इसका इस्तेमाल

कैरिबियाई कारपेंटर इसका इस्तेमाल सदियों से फर्नीचर बनाने के लिए भी करने लगे हैं। हालांकि, इसकी कटाई बेहद ही सावधानी के साथ की जाती है। इसके जहरीले रस को खत्म करने के लिए काटने के बाद पेड़ की लकड़ियों को धूप में लंबे समय तक सुखाया जाता है।

Exit mobile version