Green Banana Benefits : हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से है परेशान, कच्चा केला का करें सेवन

Green Banana Benefits

Green Banana can reduce High Cholesterol : सेहत के लिए केले का सेवन जितना फायदेमंद होता है, उतने ही पके हुए केले भी लाभदायक होते हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने। हेल्दी रहने के लिए कच्चे केले खाना अच्छा होता है। कच्चे केले में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा 1 ग्राम कच्चे केले में लगभग 422 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल तो कम होता ही है। साथ ही दिल भी स्वस्थ रहता हैं। हाल ही में की गई स्टडी में पता चला है कि हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चा केला (green banana good for cholesterol) खाना शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं, कैसे-

हाई कोलेस्ट्रॉल में खाएं कच्चा केला

आपको बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल (Green Banana can reduce High Cholesterol) की समस्या में कच्चा केला का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार के लिए फायदेमंद होता हैं। दरअसल, कच्चे केले में फाइबर और रफेज की उच्च मात्रा होती है, जिससे रक्त में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है। साथ ही ये ब्लड वेसेल्स में जमे फैट मॉलिक्यूल को भी पिघालता है और शरीर से बाहर निकालता है।

जानिए कैसे करें सेवन

हाई कोलेस्ट्रॉल (Green Banana can reduce High Cholesterol) की दिक्कत में कच्चे केले को उबालकर खाना फायदेमंद होता हैं। इसके लिए सबसे पहले कच्चे केले को गरम पानी में डालकर उबाल लें। फिर उसमें स्वाद अनुसार नमक, धनिया पत्ता, मिर्च और प्याज मिलाएं। अब इसे आप खा सकते है। नियमित रूप से इसे खाने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम किया जा सकता हैं। साथ ही इससे दिल भी हेल्दी रहता है।

यह भी पढ़ें- Cholesterol reduce tips : इन ड्रिंक्स से होगा हाई कोलेस्ट्रॉल का सफाया, हेल्थ भी रहेगी अच्छी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version