Transgender Story : किन्नरों को मिला वो वरदान, जिससे इनके आशीर्वाद से पूर्ण होती है मनुष्य की हर मनोकामना

Transgender Story

अगर आपको भी ये बात नहीं पता है तो आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी (Transgender Story) को। दरअसल, इसके पीछे का कारण रामयण से जुड़ा है। जी हां, सही सुना आपने किन्नरों की दुआओं की शक्ति के पीछे प्रभु श्री राम का आशीर्वाद होता हैं। दरअसल, जब राम जी, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास के लिए जंगलों में जा रहे थे। तो भरत और सभी अयोध्या वासी भी उनके साथ जाना जाते थे, जिनमें किन्नर भी शामिल थे। लोगों ने राम जी से कहा कि जब तक आप घर वापस नहीं आएंगें, तब तक हम आपका यहीं पर इंतजार करेंगे।

यह भी पढ़ें- Milarepa Story : कैलाश पर्वत के शिखर पर जब पहुंचे ये संत, जानिए फिर क्या हुआ …?

जानिए फिर क्या हुआ…?

इसके बाद राम जी (Transgender Story) ने कहा भरत और सभी नर-नारी अपने-अपने घर वापस चले जाए यानी उन्होंने केवल नर और नारियों को वापस लौटने के लिए कहा। ऐसे में सभी लोग तो अपने घर वापस चले गए, लेकिन किन्नर वहीं रहे। कहा जाता है कि किन्नरों ने 14 वर्षों तक वही रहकर राम जी का इंतजार किया और जब राम जी वनवास से वापस आए तो उन्होंने किन्नरों को वहीं खड़ा देखा। तब उन्होंने उन्हें गले से लगाया और किन्नरों (Kinner) को वरदान दिया कि अब जब कभी भी तुम किसी को अपना आशीर्वाद या दुआ दोगे तो वो हमेशा मंगलकारी सिद्ध होगा। वो हमेशा फलेगी। तो इसी वजह से आज भी किन्नरों के आशीर्वाद में जादुई शक्ति मानी जाती हैं। इसके अलावा अगर आप इनका मजाक उड़ाते हैं तो उनकी बद्दुआ भी उतनी ही जल्दी लगती है, जिससे मनुष्य के जीवन में तमाम परेशानियां आने लगती है।

हालांकि, हमारे समाज में आज भी किन्नरों (Kinner) को वो सम्मान, इज्जत और वो जगह नहीं मिल पाई है, जो उन्हें पुराणों में मिलती थी। पहले के समय में जो उनकी महत्वता थी। वो आज कहीं न कहीं धुंधुली हो रही है। लेकिन आज हम आपसे इस वीडियों के माध्यम से अपील करना चाहते हैं कि आप हर किसी का सम्मान करें।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Rahasya : हनुमान जी के अनसुने रहस्य, जिनको जानकर हो जाएंगे हैरान

Exit mobile version