Cirkus Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर आउट, हंसी से लोटपोट हुए फैंस

Cirkus

Cirkus

Cirkus Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) का ट्रेलर आउट कर दिया गया है। हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म का ट्रेलर वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें फिल्म में शामिल सभी किरदारों की एक झलक देखने को मिल रही है। टीजर के रिलीज होते ही फैंस खुशी से झूम उठे है, और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

 

WELCOME TO ROHIT SHETTY’S COMEDY-VERSE !!! 🤡🎪🤡🎪

Trailer out now! #CirkusThisChristmas #RohitShetty#RohitShettyProductionz #TSeriesFilms @TSeries pic.twitter.com/pLGD3D4zcj

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) December 2, 2022

एक्टर ने शेयर किया ट्रेलर वीडियो

हाल ही में फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। फिल्म के ट्रेलर वीडियो में एक्टर दो किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। जहां एक अवतार सीधा है तो वहीं एक उससे बिल्कुल अपोजिट। बता दें कि इस फिल्म में एक्टर के अलावा वरुण शर्मा भी दो किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

फिल्म के ट्रेलर वीडियो के देखने के बाद फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इस वीडियों के कमेंट बॉक्स में जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, यह रोमांचक था, मैं इस सर्कस के पागलपन में आपके साथ आंसू बहाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, बिल्कुल बहुत प्यारा है!!! इतना मनोरंजक और मजेदार! और आपने वास्तव में बहुत अच्छा किया!। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार नहीं कर सकता। गौरतलब है कि कमेंटस को देखकर फैंस की बेताबी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

इस दिन रिलीज होगी सर्कस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी नजर आएंगी।

Exit mobile version