दिल्ली में सर्दी और घने कोहरे का सितम जारी, विजिबिलिटी भी घटी

Weather Update

Weather Update

Weather Update : देश में इस समय सर्दी का मौसम अपनी चरम सीमा पर है। उत्तर भारत समेत दिल्ली में सुबह-शाम ठंड के साथ शीत लहर जारी हैं। मैदानी इलाकों में तो सुबह से ही इतना कोहरा (Weather Update) छाया रहता है, जिससे वाहन चालकों को खासा परेशानी हो रही है। बीते कई दिनों से तो ज्यादातर ट्रेने लेट चल रही हैं। साथ ही कई फ्लाइट्स का समय भी प्रभावित हुआ है।

आज भी तापमान में आई भारी गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेसिल्सय के आसपास रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेसिल्सय दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में ठंड (Weather Update) के बीच बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ तापमान में भी कमी आने की संभावना है। बता दें कि आज राजधानी में घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की लगभग 36 ट्रेनें लेट चल रही हैं। हालांकि, 13 जनवरी के बाद मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है।

कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार की ज्यादातर जगहों पर ठंड (Weather Update) का तांडव जारी है। नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेसिल्सय के आसपास रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेसिल्सय दर्ज किया गया है। बता दें कि आज गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेसिल्सय तक रहने की संभावना हैं। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही विजिबिलिटी भी बहुत कम हो गई हैं।

Exit mobile version