कल होगी गोवर्धन पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Goverdhan blog image

Govardhan Puja : देश में इस बार दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर के दिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। हर जगह दीपों से घर जगमगा रहें थे। बता दें कि 27 वर्ष बाद इस बार ऐसा हो रहा है कि दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं की जाएगी। हर वर्ष दिवाली के अगले दिन ही गोवर्धन पूजा होती हैं लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के कारण, गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर के दिन की जाएगी। इससे पहले साल 1995 में दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा की गई थी। हालांकि इसका गोवर्धन पूजा पर कोई असर नहीं होगा।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

बता दें कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है, जो इस बार 25 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 18 मिनट से आरंभ होकर 26 अक्टूबर, दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक है। जिसके अनुसार गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक का है। देश के कुछ हिस्सों में गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है व कृष्ण जी को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version