कल है पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत समेत दुनिया के इन देशों में दिखाई देगा

Moonereclipse blog image

Chandra Grahan 2022 : साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर कल यानी 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण है, जो भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा लेकिन सबसे पहले ये अरूणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट से आरंभ होगा, जो शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले यानी 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट से सूतक काल लग जाएगा, जिसमें शुभ कार्य और सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठान पर पाबंदी रहती है। सूतक खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिठकाव करने के बाद स्नान करके पूजा-अर्चना की जाती है।

दुनिया में इस जगह नजर आएगा ग्रहण

ये चंद्र ग्रहण, देश के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में साफ़-साफ़ नजर आएगा। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, उस समय चंद्र ग्रहण लगता है। बता दें कि साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। जो गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलिगुड़ी और कोलकाता समेत देश की राजधानी दिल्ली में दिखाई देगा। इसके अलावा ये उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका के क्षेत्रों से भी दिखाई देगा।

इन जगह नहीं दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

बता दें कि देश में 08 नवंबर की शाम से ही पूर्वोत्तर की दिशा में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। बहरहाल पूर्वोत्तर के क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा 08 नवंबर को दक्षिणी पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version