आज है सोम प्रदोष व्रत, जानिए शाम में किस समय करें पूजा

Som Pradosh Vrat

Som Pradosh Vrat

Som Pradosh Vrat 2022 : मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष का सोम प्रदोष व्रत आज है। यह व्रत हर महीने त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, आज के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। साथ ही आज के दिन व्रत रखने से पुत्र, सुख और संपत्ति की भी प्राप्ति होती है। कुछ लोग आज के दिन व्रत इसलिए भी रखते है ताकि रोग और ग्रह दोष को दूर किया जा सकें।

 

आज के दिन भोलेनाथ को सफेद चंदन, फूल, फल, बेलपत्र, भांग और धतूरा का भोग लगाया जाता है। साथ ही शमी के पत्ते, भस्म, मिठाई और शक्कर आदि शिव जी को अर्पित करें जाते हैं। इसके अलावा शिव जी का चालीसा पाठ, स्तुति और शिव मंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है। Pradosh Vrat के दौरान भगवान शिव जी से क्षमा प्रार्थना करने से वह बहुत जल्दी प्रस्न होते है और भरपूर आशीर्वाद देते हैं।

 

सोम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी तिथि का आरम्भ 21 नवंबर यानी आज सुबह 10 बजकर 07 मिनट से हो चूका है, जिसका समापन कल यानी 22 नवंबर, मंगलवार की सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर होगा। बता दें कि Som Pradosh Vrat की पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 05 बजकर 25 मिनट से शुरू हो रहा है जो रात 08 बजकर 06 मिनट तक रहेंगा। इसके अलावा आज रात 09 बजकर 07 मिनट से कल तक सौभाग्य योग का शुभ मुहूर्त हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version