आज है Skanda Sashti, भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से दूर होंगे सभी कष्ट

Skanda Sashti 2022

Skanda Sashti 2022

Skanda Sashti 2022 : पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। देश के कई राज्यों में कार्तिकेय देव को स्कंद कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के मुताबिक, आज के दिन व्रत रखने और भगवान की विधिवत उपासना करने से, जीवन के सभी कष्टों का निवारण मिलता है। देशभर में स्कंद षष्ठी (Skanda Sashti 2022) का व्रत आज यानी 28 दिसंबर 2022 को रखा जाएगा।

षष्ठी व्रत का शुभ मुहूर्त

स्कंद षष्ठी (Skanda Sashti 2022) का व्रत 28 दिसंबर 2022 यानी आज रखा जाएगा। षष्ठी तिथि का शुभ मुहूर्त आज सुबह से लेकर रात 08:45 तक रहेगा। भगवान कार्तिकेय की पूजा आज रात 08:45 तक के बीच कभी भी कर सकते हैं।

व्रत (Skanda Sashti 2022) के दिन भगवान कार्तिकेय के अलावा शिव जी (Lord Shiva) और माता पार्वती (Ma Parwati) की भी पूजा अवश्य करें। साथ ही भगवान को फूल, फल, सिंदूर, मेवा और अक्षत अर्पित करें। इसके अलावा कार्तिकेय देव के सामने घी का दीपक भी जलाएं।

स्कंद षष्ठी के व्रत का महत्त्व

आज (Skanda Sashti 2022) के दिन भगवान कार्तिकेय की साधना करने से व्यक्ति को बल, साहस, पराक्रम, दीर्घायु संतान और शत्रुओं पर विजय का वरदान मिलता है। साथ ही जीवन में चल रहीं सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version